जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 21 अक्टूबर

बालोद/शिक्षा सत्र 2026-27 में जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि में वृद्धि कर अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट https://navodaya.gov.in/पर की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र 2025-26 में अध्ययनरत् कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राएँ जिनका जन्म 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 तक है.

ऐसे विद्यार्थी नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

Cg news: स्कूल शिक्षा मंत्री करेंगे विभागीय कामकाज की समीक्षा

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles