राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न पदों की लिखित परीक्षा 29 से 31 अक्टूबर तक

सूरजपुर/कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत कुल 28 प्रकार के पदों के 96 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित एवं कौशल परीक्षा आयोजित की जा रही है।

जारी सूचना के अनुसार, इन पदों के लिए तैयार मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों की परीक्षा दिनांक 29, 30 एवं 31 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगी।

परीक्षा का आयोजन लाईवलीहुड कॉलेज, सूरजपुर में किया जाएगा।

अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों तथा अपना मूल (Original) आधार कार्ड साथ लाना न भूलें। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं सूची जिला सूरजपुर की शासकीय वेबसाइटwww.surajpur.nic.inपर देखी जा सकती है।

Chhattisgarh Tourism: प्राचीन संस्कृति और पर्यटन का संगम है 7वीं-8वीं शताब्दी का सिद्धेश्वर शिव मंदिर

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles