ChhattisgarhBusinessJob/VacancyLifestyleReligion

संस्था प्रमुख ने कहा…सुशीला ने छोड़ी अपनी अमिट पहचान…क्या आम,क्या खास…सभी को बताया सेवा का मतलब

दूसरी पारी की शुभकानाएं देते हुए सजल हुई आंखें

रामानुजगंज–(पृथ्वी लाल केशरी)...शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय  स्टाफ ने करीब चालिस साल तक लोगों के सुख दुख और सेवा कनरे वाली रिटायर्ड भृत्य सुशीला देवी का गरिमामय वातावरण में सम्मानित किया। प्राचार्य से लेकर स्टाफ के एक एक सदस्यों ने सुशीला देवी सेवा भाव को नम आंखों से याद किया। साथ ही जीवन की दूसरी पारी के लिए सभी ने शुभकामनाएं दी। 
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ महिला भृतय सुशीला देवी के रिटायर्ड होने के अवसर पर स्टाफ के एक सदस्यों ने शाल श्रीफल से सम्मानित किया। इस दौरान स्टाफ के सदस्यों ने सुशीला देवी के काम काज और स्वभाव की जमकर तारीफ की। स्टाफ ने बताया कि सुशीला देवी ने अपने 40 साल के सेवा कार्य के दौरान बच्चों से वात्सल्य बनाकर रखा। साथ ही लोग आते और जाते रहे..किसी ने कुछ भी कहा हो..लेकिन सुशीला देवी ने स्कूल की अहर्निश सेवा देते हुए सभी का दिल जीता है।
विदाई कार्यक्रम के दौरान स्टाफ के सदस्यों ने नम आखों से विदाई दी। माल्यार्पण कर साल और श्रीफल भेंट कर उपस्थित लोगों ने अपना प्यार जाहिर किया विदाई समारोह को संस्था प्रमुख प्राचार्य बागर साय ने संबोधित किया। उन्होने बताया कि सुशीला देवी का अपने कार्य प्रति समर्पण..पीढियों के लिए किसी नजीर कम नहीं है। उन्होने हमेशा बेहतर परिणाम दिया है।
 हंसमुख,मिलनसार और सौम्य व्यवहार की जितनी भी प्रशंसा की जाए  कम है। इस दौरान संस्था के कमोबेश सभी शिक्षक और  शिक्षिकाओं ने सुशीला देवी की तारीफ की। सभी ने पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक,शिक्षिकाएं सुनील कुमार ठाकुर आनंद पाठक कश्मीर टोप्पो नयन केशरी अगाथा टोप्पो संजय कुमार बर्मन सुलेख प्रसाद सरिता गुप्ता दिनेश तिवारी कुशवंत सिंह संध्या श्रीवास्तव रमणी मंडल सौरभ पटेल संदीप गुप्ता विपिन ध्रुव सहित चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों में हितेश्वरी शिवनारायण राम जसिंता कुजूर सुनीता देवी विजय रवि के साथ संस्था के अन्य लोग उपस्थित रहे।
Police Recruitment- पुलिस भर्ती में गड़बड़ी, चार आरक्षकों समेत 6 गिरफ्तार

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा… More »
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close