
Bilaspur News
दीपावली पर्व पर हुड़दंगियों पर कार्रवाई…आधा दर्जन से अधिक आरोपी गिरफ्तार…भारी पड़ गयी परिवार वालों पर पुलिस कार्रवाई
गिरफ्तार सातों आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अपराध दर्ज
बिलासपुर—-सिरगिट्टी पुलिस ने दीपावली पर्व के दौरान हुडदंग करने वालो पर शिकंजा कसा है। आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरप्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस कप्तान ने निर्देश दिया है कि किसी भी व्यक्ति या आरोपी को शांति भंग करने की छूट नहीं है। बावजूद इसके निर्देशों का पालन करते पाया गया तो सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
पकड़े गए आरोपियों का नाम,पता,ठिकाना
1) अरुण साहू पिता विष्णु साहू निवासी शारदा मंदिर चांदमारी नजरलालपारा सिरगिट्टी।
2) केशव यादव पिता फागूराम यादव निवासी शारदा मंदिर चांदमारी नजरलालपारा सिरगिट्टी।
3) प्रेम साहू पिता विष्णु साहू निवासी शारदा मंदिर चांदमारी नजरलालपारा सिरगिट्टी।
4) राजेश साहू पिता राम खिलावन साहू निवासी बछेरापारा तिफरा सिरगिट्टी ।
5) प्रेम साहू पिता चन्द्रमणी साहू निवासी नयापारा सिरगिट्टी, बिलासपुर।
6) अंकित साहू उर्फ भोलू पिता अनिल साहू निवासी निवासी नजरलाल पारा सिरगिट्टी।
7) सूरज साहू पिता स्व श्या मजी साहू निवासी नजरलाल पारा सिरगिट्टी।
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर त्यौहार के दौरान लगातार गश्त अभियान चलाकर लोगों को अमन चैन के साथ त्योहार मनाने को कहा।
दीपावली त्यौहार के दिन मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने हुडदंग मचाकर लोगों को डराने धमकाने के जुर्म में सात आरोपियों को पकड़ा गया। सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया।