.कैमरे में कैद होगी बदमाश बंदियों की हरकत…डीजी ने QRT का गठन का आदेश…सर्कल के जेल को किया अपडे ढ़ाया जाएगा सद्भवाना का पाठ
डीजी का आदेश...बंदियों की एक एक गतिविधियों को देखेगी तीसरी आंख

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—जेलों में अपराधिक घटनाओं को रोकने और त्वरित कार्रवाई के लिए शासन ने क्विक रिएक्शन टीम का गठन किया है। अक्सर जब तब सुूनने और पढ़ने में आता है कि छत्तीसगढ़ के जेलों में बंदियों के मध्य झड़प हुई है। कोई घायल तो कोई फरार हो गया है। इन तमाम बातों पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने क्यूआरटी का गठन का फरमान जारी किया। अब क्यूआरटी घटना के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेगी। मामले को लेकर प्रदेश स्तर पर नियमित रूप से मॉक ड्रिल और रिहर्सल किया जा रहा है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी जेल मेैं अपराधिक घटनाओं के लिए टीम को प्रशिक्षित भी कर रहे हैं। मामले में केन्द्रीय जेल अधीक्षक खोमेश मण्डावी ने बताया कि जेल डीजी हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर बिलासपुर सर्कल के सभी जेलों में क्यू.आर.टी. का गठन किया गया है।
जेल में कैदियों के बीच अपराधिक वारदात सामान्य नहीं तो असामान्य भी नहीं है। जब तब सुनने और पढ़ने को मिल जाता है कि बंदियों ने हिंसक व्यवहार किया। कोई घायल तो कोई फरार हो गया । इन तमाम बातों पर अंकुश लगाने को लेकर लम्बे समय से जेल में बंदियों के बीच शैक्षणिक प्रशिक्षण, रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण समेत जीवन कौशल संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इन तमाम प्रयास से बेशक घटनाओं में कमी आई है। लेकिन रूकने का नाम नहीं ले रही हैं।
बिलासपुर केन्द्रीय जेल अधीक्षक खोमेश मण्डावी ने बताया कि डीजी जेल हिमांशु गुप्ता के दिशा निर्देश पर क्यूआरटी का गठन किया गया है। शासन ने निर्देशानुसार कैदियों के बीच ना केवल समरसता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। बल्कि बंदियों से लगातार संवाद अभियान को बनाकर रखा जा रहा है। इसके अलावा सूचना तंत्र को बेहतर भी किया जा रहा है।
बंदियों पर लगातार निगरानी को लेकर डीडी जेल के दिशा निर्देश में टेक्नोलोजी, सीसीटीवी सहारा लिया जा रहा है। जेल कर्मियों को जेल नियमावली का पालन करने के अलावा मेहनत, लगन और ईमानदारी का पाठ भी पढाया जा रहा है। खोमेश मण्डावी अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जेल डीजी के निर्देश पर बिलासपुर सर्कल की सभी जेलों में क्यू.आर.टी. का गठन किया गया है। ताकि जेल में बंदियों के बीच किसी प्रकार की अप्रीय स्थिति में टीम वस्तुस्थितिो को अपने नियंत्रण में कर सके।

