पत्नी की हत्या कर मासूम बच्ची को लेकर भागा जंगल…फरार आरोपी गिरफ्तार…रतनपुर पुलिस ने जानलेवा हमला के आरोपी बाप बेटे को पकड़ा
पत्नी को मारकर भागा जंगल..जमीन विवाद में बाप बेटे ने उतारा मौत के घाट

बिलासपुर—रतनपुर पुलिस ने सरकारी जमीन पर कब्जा विवाद में जानलेवा हमला के आरोपी को बाप बेटे को गिरफ्तार किया हैे। पकड़े गए दोनो आरोपी ने टंगिया से पीड़ित पर हमला किया। इसके बाद मरा हुआ समझकर फरार हो गये । इसके अलावा कोटा पुलिस चरित्र शंका पर पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को जंगल से पकड़ा है। आरोपी से मासूब बच्ची को भी बरामद किया है।
कोटा पुलिस..हत्या का फरार आरोपी अरेस्ट
पुलिस के अनुसार 15 जनवरी को फागुन सिंह धनुवार ने हत्या का रिपोर्ट दर्ज कराया। शिकायत कर्ता ने बताया कि भतीजा मैकू धनुवार 13-14 जवरी की दरमियानी रात्रि अपनी पत्नी समुद्री बाई को चरित्र शंका की बात पर डंडा से पीटकर मार डाला। इसके बाद आरोपी अपनी 10 माह की पुत्री को लेकर जंगल की ओर फरार हो गया है।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फरार आरोपी मैकू धनुवार की पता साजी अभियान चलाया गया। 21 जनवरी को जानकारी मिली कि फरार आरोपी मझगांव के जंगल में छिपा है। पुलिस टीम ने मझगांव के जंगल में रेड कार्यवाही कर आरोपी मैकू राम धनुवार को बच्ची के साथ पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि पत्नी की चरित्र को लेकर गुस्से में हमला किया। मारपीट में उसकी मौत हो गयी। आरोपी क गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
रतनपुरः हत्या आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार
रतनपुर पुलिस ने अकलतरी निवासी अरविंद तिलकराज की हत्या का अपराध दर्ज किया। शिकायत कर्ता ने बताया कि 18 जनवरी को सुबह अपने घर में था । इसी दौरान चाचा रामपाल तिलकराज लहुलुहान अपने सायकल से घर आया। चाचा ने बताया कि ग्राम अकलतरी के बहराखार बंधी में मछली मारने गया था। इसी दौरान शासकीय जमीनपर बेजा कब्जा को लेकर गाँव के रामचंद्र उर्फ प्रफुल्ल शर्मा और उसके लड़के मयंक शर्मा से विवाद हो गया।
दोनों ने हत्या की नीयत से चाचा रामपाल के सिंर पर कई बार कुल्हाड़ी से हमला किया। बचने के प्रयास में रामपाल के हॉथ , कंधा में चोट पहुंची । घटना स्थल पर रामपाल बेहोश होकर गिर गया। मरा समझकर आरोपी पिता पुत्र फरार हो गये। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






