शादी का झांसा देकर BA की छात्रा से 1 साल तक रेप, दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी से किया इनकार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जशपुर:छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।

आरोपी युवक ने एक साल से अधिक समय तक युवती का शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। यह घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता बीए की छात्रा है और कंप्यूटर कोर्स भी कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि जून 2024 में वह अपनी रिश्ते की बहन की शादी में पत्थलगांव क्षेत्र के अपने गांव आई थी, जहां उसकी मुलाकात अमन लकड़ा (22 साल) से हुई।

अमन ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा और इस झांसे में आकर उसने उसी दिन युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद, अमन बार-बार शादी का भरोसा दिलाकर युवती के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया और शादी से साफ इनकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पत्थलगांव थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) के तहत मामला दर्ज किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि 20 वर्षीय पीड़िता ने 13 अक्टूबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी अमन लकड़ा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Honda New Electric Scooter QC1 Price: होंडा ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलेगा 80 किलोमीटर

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस संबंध में सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles