शासकीय बालक माध्यमिक शाला में शिक्षक ने अपने जन्मदिन पर कराया न्योता भोज

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति कार्यक्रम में सामूहिक सहभागिता के तहत आज शासकीय बालक माध्यमिक शाला रामानुजनगर में शिक्षक बिहारी लाल साहू ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया।

न्योता भोज का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है, न्योता भोजन की अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है।

इसी तारतम्य में शिक्षक बिहारी लाल साहू के द्वारा सभी बच्चों एवं अतिथियों को न्योता भोज में चाट, फुल्की, इडली डोसा और मीठा के साथ चाय का भोज कराया।

आभार प्रकट करते हुए बीईओ पंडित भारद्वाज ने कहा कि बिहारी लाल साहू के जन्मदिन पर सभी बच्चों को पूर्ण न्योता भोज दिया गया।

शाला परिवार, अतिथियों और सभी बच्चों की तरफ से उन्हें धन्यवाद देते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से अपने जन्मदिन, सालगिरह, गृहप्रवेश या किसी भी अन्य कार्यक्रम में स्कूलों में न्योता भोज दे सकता है।

एबीओ मनोज साहू ने शिक्षक बिहारी लाल साहू के जन्मदिवस की शुभकामना देने के साथ उनके इस वृहद कार्यक्रम की भरपूर सराहना की और शासन की योजना को एक अच्छी योजना बताया जिसके तहत बच्चों के और शिक्षकों के बीच एक अपनत्व का भाव पैदा होता है, साथ ही समुदाय जुड़ता है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि अधिकारी प्रफुल्ल गुप्ता, सरपंच सीता देवी, प्रतिनिधि राम सिंह, एसएमसी अध्यक्ष कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना गुप्ता, दशरथ गुप्ता, माध्यमिक विद्यालय के शिक्षाविद ऋषि दुबे, एसएमसी अध्यक्ष बालक स्कूल विकास दुबे, श्रीकांत पांडे, सतीश गुप्ता, अमोल सिंह भैना, गौरव मिश्रा, प्राचार्य पीसी सोनी, संकुल समन्वयक उत्तम सिंह भैना एवं विद्यालय के समस्त व्याख्याता, शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Delhi Election Result 2025-व‍िधानसभा चुनाव में भाजपा के अध‍िकतर बड़े नेताओं ने लहराया जीत का परचम

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles