Teacher News: शराबी प्रधान पाठक सस्पेंड, जांच के बाद गिरी निलंबन की गाज

Teacher News: कांकेर। शराबी प्रधान पाठक को निलंबित किया गया है। शराबी प्रधान पाठक स्कूल में अध्यापन कार्य करवाने की बजाय अक्सर नशे में लिप्त रहा करते थे।

जिसके चलते बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों में असर पड़ रहा था। जांच के बाद स्कूल में नशे में रहने की पुष्टि होने पर शराबी प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है।

पूरा मामला कोयलीबेडा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला तुरसानी का है। यहां बाबूलाल दुग्गा प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं। वे अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते हैं और स्कूल में भी शराब का सेवन करते हैं। प्रधान पाठक शराब के नशे में विद्यार्थियों और सहकर्मियों से भी दुर्व्यवहार करते हैं।

प्रधान पाठक के हरकतों की वजह से स्कूल का माहौल खराब हो रहा था और अध्यापन कार्य भी प्रभावित हो रहा था। इसके अलावा प्रधान पाठक प्रशासकीय दायित्व भी नशे में रहने के चलते नहीं निभा रहे थे।

इसकी शिकायत पालकों और शिक्षकों के द्वारा किए जाने पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी से जांच करवाई गई।

जांच में मामले की पुष्टि होने पर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला तुरसानी विकासखंड कोयलीबेड़ा ( मूल संस्था प्राथमिक शाला कोहकापारा विकासखंड अंतागढ़) छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उप नियम (1)(2)(3) के विपरीत पाए जाने पर बाबूलाल दुग्गा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला तुरसानी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 09 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंतागढ़ नियत किया गया है।

Durg news: दुर्ग का जेल तिराहा अब कहलाएगा अटल परिसर चौक

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *