Teacher Arrest: शिक्षक ने मासूम छात्रा के साथ की छेड़खानी

Teacher Arrest, Teacher News: छात्रा से शिक्षक की छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामला रामगढ़ जिले के भदानीनगर थाना क्षेत्र का है। जहां चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना हुई है।
Teacher Arrest, Teacher News/ छेड़खानी का आरोपा शिक्षक मुख्तार आलम पर लगा है।घटना को लेकर परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।
Teacher Arrest, Teacher News/लोगों ने स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों की ओर से पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार जब बच्ची स्कूल के शौचालय से लौट रही थी, तभी स्कूल का शिक्षक मुख्तार आलम ने बच्ची को पकड़कर उसके साथ गंदी हरकत की। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन के साथ-साथ भारी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और शिक्षक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी. उसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज करने और उसे जेल भेजने की मांग को लेकर भदानीनगर ओपी पहुंच गए। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के बाद भदानीनगर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Election 2025- दूल्हा कहां है, पूर्व डिप्टी सीएम ने BJP पर कसा तंज

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

× Promotion