Swati Maliwal On Kejriwal: केजरीवाल की हार पर स्वाति मालीवाल का तंज, ‘अहंकार रावण का भी नहीं बचा था’

Swati Maliwal On Kejriwal।नई दिल्ली। नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की हार पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने जोरदार तंज कसा है।  

Swati Maliwal On Kejriwal।दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जो रुझान और जीत के आंकड़े आ रहे हैं, उनमें भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी को करारी हार मिलना तय माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी के दिग्गज लगातार पिछड़ रहे हैं।

Swati Maliwal On Kejriwal।इस बीच, स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट डाले। पोस्ट में उन्होंने द्रौपदी चीरहरण की एक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दूसरे पोस्ट में लिखा, ‘अहंकार रावण का भी नहीं बचा था।’

Swati Maliwal On Kejriwal।बता दें कि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल लगातार केजरीवाल पर दिल्ली को बर्बाद करने का आरोप लगाती रही हैं। वह दिल्ली में कई विधानसभाओं में जाकर दिल्ली सरकार की खामियों को उजागर कर चुकी हैं।

वह हाल ही में केजरीवाल के आवास पर गंदा पानी और कूड़ा लेकर प्रदर्शन करने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था।

ज्ञात हो कि स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सीएम आवास पर उनके साथ केजरीवाल के पीएस ने पिटाई की थी। हालांकि, स्वाति मालीवाल के इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने उन्हें भाजपा का एजेंट बताया था। इसके बाद स्वाति ने मुखर होकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी।

महागठबंधन को मिली करारी शिकस्त, SIR की रणनीति पर बोले अखिलेश– यूपी में दोहराने नहीं देंगे

दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में दबदबा बनाने वाली आप ने 2020 के चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने आठ सीटें अपने नाम की थीं।Swati Maliwal On Kejriwal

दिल्ली में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही और इस बार भी उसका प्रदर्शन ऐसा ही रहने का अनुमान है क्योंकि शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पिछड़ रही है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *