पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक

रायपुर। former Prime Minister Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
इस दौरान 26 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक सरकारी तौर पर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा।
राज्य सरकार की ओर से सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया गया है. इसमें समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।
former Prime Minister Manmohan Singh: इसके अलावा सरकारी स्तर पर किसी तरह का मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपना दौरा कार्यक्रम रद्द कर दिया है।
सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. सिंह का भारत के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : RSS




