
पटरी से उतरी प्रदेश सरकार..प्रेसवार्ता में बोले कांग्रेस नेता…हाईकोर्ट करे गुरूचन्द हत्याकाण्ड की जांच..पुलिस की भूमिका संदिग्ध..दुबारा करें पोस्टमार्टम
जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने कहा...राष्ट्रपति शासन लागू करें
बिलासपुर–जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय ने प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी से उतर गयी है। मात्र 10 महीने में भाजपा सरकार अलोकप्रिय हो चुकी है। जनता में भय का वातावरण है। कानून व्यवस्था चरमरा गयी है। कवर्धा,बलोौदा बाजार के बाद अम्बिकापुर और बलरामपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था अराजकता का सबसे बड़ा बोलबोला है। विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय ने संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान बलरामपुर थाना में गुरूचन्द हत्या मामले में हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है। साथ ही गुरूचन्द के शरीर को जमीन से बाहर निकालकर दुबारा पोस्टमार्ट कराये जाने की बात कही। दोनो नेताओं ने बताया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है।
जिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण अध्यक्ष विजय पाण्डेय और विजय केशरवानी ने बलरामपुर स्थित थाना में फरियादी की मौत पर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। दोनो कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले 9 महीनों में प्रदेश की कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गयी है। अपराधिक घटनायें बढ गयी है। अपराधियों के हौंसले बुलन्द है। पहले बलौदाबाजार कवर्धा अम्बिकापुर के बाद बलरामपुर की घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की कलई खोल दी है।
दोनो नेताओं ने सवाल जवाब के दौरान बताया कि बलरामपुर थाना में गुरूचन्द की मौत पुलि स गतिविधियों पर संदेह पैदा करने के कई कारण है। श्वसुर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी…और पुलिस ने श्वसुर और पति को ही गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान गुरूचंद और उसके पिता को जमकर प्रताड़ित किया गया। और सुबह गुरूचन्द की लाश बाथरूम में लटकी हुई मिली। विजय केशरवानी ने कहा कि गुरूचन्द को मारकर फांसी पर लटकाया गया है। मामले में हाईकोर्ट के दिशा निर्देश पर जांच की जाए। कब्र से निकालकर गुरूचन्द की लाश की दुबारा पोस्टमार्टम किया जाए।
दोनो नेताओं ने जोर देते हुए कहा कि गुरूचन्द की मौत की खबर को दबाने का प्रयास किया गया। उसे जलाने के लिए दबाव बनाया गया। यही कारण है कि पुलिस और परिजनों के बीच झड़प हुई। विजय पाण्डेय और विजय केशरवानी ने कहा कि गुरूचन्द के परिजनों को न्याय मिले इसके लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन के लिए तैयार है। कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि प्रदेश में बढ़ते अपराध के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।