प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को बनाया पहला सदस्य…किरण देव और डिप्टी सीएम ने कहा…बहुत बड़ी चुनौती
सर्वोच्चता को कायम रखना बड़ी चुनौती..बूथ हमारी बड़ी ताकत

बिलासपुर—भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरन देवन की अगुवाई में बिलासपुर में सदस्यता अभियान की शुरुवात हुई। मंच से प्रदेशाध्यक्ष के हाथों दर्जनों ने भाजपा की सदस्यता ली। व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले से लेकर मंडल स्तर के कार्यक्रताओं ने शिरकत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंच पर उपस्थित सभी नेताओं ने सदस्यता अभियान का गुब्बारा छोड़ा। प्रदेश अध्यक्ष ने सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत को अपने हाथों सदस्यता दिलाई। इस दौरान पांच पूर्व सैनिकों ने भी आम जनता क साथ भाजपा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने संबोधित किया। किरन देव ने कहा कि संगठन महापर्व में सभी कार्यक्रताओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना होगा। हम केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल हुए हैं। देश के अधिकांश राज्यों में हमारी सरकार है। हमारी संगठनात्मक ढांचा की किसी भी अन्य राजनीतिक दलों से तुलना नही की जा सकती। उन्होने कहा कि हम सर्वोच्च ऊंचाई पर है। लेकिन इस सर्वाच्चता को कायम रखना बहुत बड़ी चुनौती है। किरणदेव ने बताया कि अभियान में हमे बूथों पर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर फोकस करना है।
हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी…अरूण साव
छत्तीसगढ़ सरकार में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि बड़े ही गर्व से कह सकते हैं कि हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं । छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा से लेकर सुकमा जैसे संवेदन शील क्षेत्रों में भी हमारे कार्यक्रता है। तमाम चुनौतियों के बावजूत पार्टी का झंडा थामा है। विषम परिस्थितियों और संसाधनों के आभाव में परिणाम मूलक कार्य करने में सक्षम हैं। साव ने कहा कि कार्यक्रताओं ने संकल्प शक्ति के बल पर प्रदेश में सत्तारूढ कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को बेदखल किया है।
दायित्वों पर खरा उतरना होगा-भूपेन्द्र सवन्नी*
भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने बताया कि पूरे देश में दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। छत्तीसगढ़ में कुल 4681 बूथ है पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथों में 200 से अधिक सदस्य बनाने की योजना बनाई गई है। मंडल शक्ति केंद्रों और बूथ कमेटी के आपसी तालमेल के माध्यम से इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
संगठन की अहम् भूमिका-रजनीश सिंह
पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को महापर्व के रूप में देखा जाना चाहिए। पार्टी को सदस्यता अभियान में 2014 ओर 2019 में भी सफलता पूर्वक अपने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हुई थी। कार्यकर्ताओं के सहयोग से निश्चित रूप से 2024 के लक्ष्य को पूरा करेंगे। इसके साथ ही जिले के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी अभियान में सीधा जुड़े रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह डिप्टी सीएम अरुण साव बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी पूर्व सांसद लखन साहू गोविंद राम मिरी पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह डा कृष्णमूर्ति बांधी जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत राजेश त्रिवेदी अमरजीत सिंग दुआ, लवकुश कश्यप ,अरूण सिंह चौहान,गुलशन ऋषि,अशोक विधानी,अवधेश अग्रवाल,कृष्ण कुमार कौशिक,जयश्री चौकसे, दीपक सिंह मंच पर उपस्थित रहे ।


