चोरी छिपे देशी शराब की तस्करी…पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी को धर दबोचा…आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर गया आरोपी
करीब 8 देशी महुआ शराब बरामद

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर–मस्तुरी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाकर आबकारी की धारा 34(2) के तहत शाब के साथ आरोपी रोशन बघेल को गिरफ्तार किया है। ारोपी मस्तूरी थाना क्षेत्र के लावर का रहने वाला है। आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया है।
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर जिले में आपरेशन प्रहार अभियन के दौरान गुंडों बदमाशों और नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मस्तूरी थाना प्रभारी जानकारी मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब लेकर नहर किनारे से लावर की तरफ जा रहा है।
जानकारी मिलते ही पुलिस ने धावा बोला। रेड कार्यवाही कर आरोपी रोशन बघेल को धर दबोचा। पूछताछ और छानबीन के दौरान आरोपी के पास से करीब 8 लीटर देशी प्लेन शराब बरामद किया गया। आबकारी की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।









