नगरपालिका कांकेर से छह ने लिया अभ्यर्थिता से नाम वापस,अब अध्यक्ष के लिए 4 और पार्षद के लिए 50 अभ्यर्थी मैदान में

कांकेर।नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के लिए नगरपालिका परिषद कांकेर के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की कल संवीक्षा की गई तथा आज अभ्यर्थिता से नाम वापसी की अंतिम तिथि थी।

रिटर्निंग ऑफिसर (नगरपालिका कांकेर) कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका परिषद कांकेर के पांच वार्डों से पार्षद पद की अभ्यर्थिता से कुल छह लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया है।

आज दोपहर तीन बजे तक नगरपालिका परिषद कांकेर के सुभाषनगर वार्ड क्रमांक-13 से ललिता गायकवाड़ और नरेश बिछिया, अन्नपूर्णापारा वार्ड क्रमांक-14 से राजकिशोर ठाकुर, एमजी वार्ड क्रमांक-15 से नेहा दरपट्टी, शांतिनगर वार्ड क्रमांक-16 से श्री नितिन वर्मा तथा जनकपुर वार्ड क्रमांक-20 से बिनाका सूर्यवंशी (सत्यार्थ) ने आज अपना नाम अभ्यर्थिता से वापस ले लिया है।

‘‘छेरछेरा छत्तीसगढ़ का अन्नदानोत्सव’’-डॉ. पालेश्वर प्रसार शर्मा

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *