श्रद्धा महिला मण्डल ने किया परमार्थ…कामगारों के बीच किया कंबल वितरण…अध्यक्षा पूनम मिश्रा ने कहा..सेवा ही सच्ची पूजा
कामगारों के बीच श्रद्धा महिला मण्डल किया कंबल वितरण

बिलासपुर—श्रद्धा महला मण्डल ने 262 निविदा कामगारों के बीच कंबल का वितरण किया है। 24 दिसंबर को एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला और श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा पूनम मिश्रा की अगुवाई में कंबल वितरण किया गया। श्रद्धा महिला मण्डल ने नेहरू शताब्दी नगर स्थित तुलसी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निविदा कामगारों को प्रदान किया।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्षा पूनम मिश्रा ने कहा कि श्रद्धा महिला मण्डल हमारे मेहनती निविदा कामगारों के कल्याण के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है। इस वर्ष हम देख रहे हैं कि ठंड कुछ ज्यादा है। हमें आशा है कि हमारे इस प्रयास से निविदा कामगार भाइयों-बहनों को लाभ होगा।
इस दौरान कंबल मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आयी। कंबल का लाभ लेने वाले कामगारों ने प्रयास के लिए मण्डल को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में श्रद्धा महिला मण्डल की सम्मानित मार्गदर्शिकाएँ इप्शिता दास, हसीना कुमार और विनिता जैन विशेष रूप से मौजूद थीं।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे




58.png?w=390&resize=390,220&ssl=1)




