Shikshak news : फांसी के फंदे पर लटकती मिली प्रधान पाठक की लाश

Shikshak news।बिलासपुर।गोढ़ी स्कूल के प्रधान पाठक की लाश शुक्रवार को बोदरी में फांसी के फंदे लटकती हुई मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
पूछताछ में परिजन ने बताया बीमारी के चलते प्रधान पाठक लंबे समय से परेशान था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
कस्तूरबा नगर पत्रकार कालोनी निवासी जीवनलाल साहू उर्फ अजय (40) गोढ़ी स्कूल में प्रधान पाठक थे। शुक्रवार की शाम वे घर जाने के लिए स्कूल से निकले। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे।
इस बीच लोगों ने बोदरी रोड पर पेड़ में अधेड़ का शव फांसी पर लटकते देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंच गई।






