CG News: 13 साल की छात्राओं से अश्लील हरकत, शिक्षक की जमानत खारिज

Cg news।बिलासपुर। स्कूल की 13 साल की छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोपी शिक्षक की अग्रिम जमानत अर्जी हाई कोर्ट ने खारिज कर दी। आरोपी के खिलाफ सकरी थाने में अपराध क्रमांक 249/2025 दर्ज है। उस पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 75 (1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
आरोपी राम मूरत कौशिक स्कूल में शिक्षक है। उस पर आरोप है कि उसने नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की।
पीड़ित छात्राओं ने बीएनएसएस की धारा 183 के तहत दर्ज बयान में आरोपी के खिलाफ गवाही दी है। मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने उसने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी लगाई थी। कहा कि वह 55 साल का है। उसके दो बच्चे हैं।






