School News- स्कूल में चोरी, टी.वी. स्क्रीन और बड़े साउंड स्पीकर

School News/भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले की गोहद तहसील में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने स्कूल को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है। आरोपियों ने जिले के शासकीय हाईस्कूल बिरखड़ी में फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बारे में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुरेश शर्मा ने गोहद थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि, आज सुबह 10:15 बजे जब स्टाफ स्कूल पहुंचा तो ताले टूटे हुए पाए गए। अंदर जाकर देखा तो पता चला कि एक टी.वी. स्क्रीन और बड़े साउंड स्पीकर चोरी हो गए हैं।

प्राचार्य ने बताया कि, इससे पहले 8 नवंबर से 10 नवंबर के बीच भी स्कूल में चोरी हुई थी। जिसकी लिखित शिकायत पहले ही पुलिस को दी जा चुकी थी।

इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही के कारण चोरों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने दोबारा चोरी कर ली। घटना से क्षेत्रीय लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है।

CG News-पुलिस आरक्षक ने आत्महत्या से पहले हाथ पर लिखा- “भर्ती ड्यूटी में कर्मचारियों को फंसाया जा रहा

दीपक बैज ने क्यों कहा..बिल्ली हज को चली..संविधान दिवस कार्यक्रम में नहीं बुलाने पर जताया आक्रोश..हो रहा खिलवाड़

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles