School News: आत्मानंद स्कूलों में रिक्त पदों पर पारदर्शिता के साथ भर्ती के निर्देश

School News । कोरबा।कलेक्टर अजीत वसन्त ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एक माह से अधिक समय के लम्बित प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वसंत ने राज्य शासन के दिशा निर्देशों के तहत अपनाई गई युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया में पदस्थापना वाले विद्यालयों में अब तक ज्वॉइन नहीं करने वाले शिक्षकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि माननीय न्यायालय में लंबित प्रकरणों को छोड़कर अन्य सभी शिक्षकों को सात दिवस के भीतर संबंधित विद्यालयों में ज्वॉनिंग कराएं।

सात दिवस के भीतर ज्वॉइन नहीं करने पर नो वर्क, नो पेंमेंट की कार्यवाही करें। कलेक्टर ने ऐसे शिक्षकों के विरूद्ध सर्विस बेक्र की कार्यवाही के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सभी विभागों को शासन के निर्देशों के तहत कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।  

  कलेक्टर वसन्त ने समय सीमा की बैठक में नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर सहित प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की ष्शासकीय योजनाएं बंद हो चुकी है, उसके बैंक खाते बंद कराकार ष्शेष राशि को ष्शासन के खाते में जमा कराई जाए। उन्होंने खाता बंद कराकर प्रमाण पत्र भी लेने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले में संचालित पीएम श्री विद्यालय के नये भवन के प्रशासकीय स्वीकृति, आत्मानंद विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पदों पर भर्ती की समीक्षा की। उन्होंने आत्मानंद विद्यालय मेंयोग्य शिक्षकों की भर्ती करने तथा भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री साय की प्रेरणा से जशपुर में खेल संस्कृति को नई उड़ान- राज्य स्तरीय चैंपियनशिप शुरू, राज्य भर के खिलाड़ी जुटे

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्रयोगशालाओं की स्टेटस लेकर अगली बैठक से पूर्व रिपोर्ट प्रस्तुत करें।  

    समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने सभी विभागों को ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सीएसआर अंतर्गत विद्यालय भवन निर्माण की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि गुणवत्ताविहीन निर्माण वाले भवनों का भुगतान न किया जाए।

उन्होंने प्रशासकीय स्वीकृति से पूर्व पोषण पुनर्वास भवन के लिए सीएमएचओं को स्थल चिन्हित करने, बाल सम्प्रेक्षण गृह के शेष कार्यों को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने शासकीय शिक्षक द्वारा शासकीय भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाने और उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने, समय पर विद्यालय में विद्यार्थियों को नाश्ता नहीं देने वाले शिक्षक के विरूद्ध कार्यवही के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने धार्मिक स्थल कनकी, मड़वारानी, मातिनदाई मंदिर परिसरों में जनसुविधा एवं पयेजल की व्यवस्था, रेडी टू ईट निर्माण, मेडिकल कॉलेज सड़क मार्ग, सीएचसी परिसर में आवास निर्माण, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से संबंधित कार्य सहित अन्य विषयों की चर्चा कर प्रगति की जानाकरी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *