खरीदी केन्द्र में डेढ़ करोड़ का घोटाला…प्रभारी औरऑपरेटर ने किया 5 हजार टन धान पार…कलेक्टर ने दिया FIR का आदेश

प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर पर अपराध दर्ज का आदेश

बिलासपुर—मस्तूरी ब्लाक स्थित गोडाडीह धान खरीदी केन्द्र में करीब 5 हजार टन धान गायब होने के जुर्म में कलेक्टर ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज का आदेश दिया है। गायब धान की कीमत 1 करोड़ .53 लाख रूपयों से अधिक है। जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट पेश किए जाने पर कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश की जानकारी उप आयुक्त सहकारिता मंजू पाण्डेय ने शाखा प्रबंधक को  भी दी है।
     सहकारिता विभाग के अनुसार सेवा सहकारी समिति मर्यादित गोडाडीह में हजारों टन धान गायब होने की जानकारी मिली। मामले की सच्चाई के लिए सहायक खाद्य अधिकारी, सहकारिता विस्तार अधिकारी, खाद्य निरीक्षक और बैंक प्रबंधक लोहर्सी की टीम बनाकर जांच का आदेश दिया गया। जांच टीम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि सत्र 2023-24 के दौरान केन्द्र में 62560.40 क्विंटल धान खरीदी हुई। इस दौरान 56604.70 क्विंटल धान का परिवहन किया गया। 5955.70 क्विटल धान का शेष होना पाया गया।
        टीम ने मौके पर खरीदी केन्द्र में उपलब्ध धान का सत्यापन किया। पांच अलग अलग स्टेक में 3087 बोरी धान पाया गया। इसमें से 10 बोरे का रेण्डमली वजन किया गया। औसत वजन 32.57 किलोग्राम पाया गया। 3087 बोरी धान का कुल वजन 1005.49 क्विंटल पाया गया।  धान का ऑनलाईन शेष स्टॉक 5955.70 क्विंटल से भौतिक रूप से प्राप्त धान 1005.49 क्विंटल से घटाने के बाद करीब 4950.21 क्विंटल धान कम होना पाया गया। इस दौरान खरीदी केन्द्र का प्रभार प्रकाश लहरे के पास था। जबकि डाटा एन्ट्री ऑपरेटर का काम योगेश कुमार लहरे कर रहा था। रिपोर्ट के अनुसा्र दोनों ने मिलकर 4950.21 क्विंटल धान का घपला किया  है। धान की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 53 लाख 46 हजार रूपयों से अधिक है I

        जांच टीम की रिपोर्ट पेश होने के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने गोडाडीह धान खरीदी तत्कालीन प्रभारी प्रकाश लहरे और ऑपरेटर योगेश कुमार लहरे पर एफआईआर दर्ज कराने को कहा। कलेक्टर आदेश के बाद सहकारिता उप आयुक्त मंजू पाण्डेय ने लोहर्सी बैंक शाखा प्रबंधक को दोनो कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराने को कहा है।
Transfer News: स्थानांतरण नीति 2025, नोडल अधिकारी नियुक्त

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles