कम्पनी ने फिर तोड़ा रिकार्ड…गोल्डन रेनबो पर किया कब्जा..रिकार्ड उत्पादन कर सीएमडी बने बेस्ट सीईओ…बधाइयों का तांता

एसईसीएल ने फिर किया रिकार्ड तोड़ कोयला उत्पादन

बिलासपुर—एसईसीएल प्रमुख सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा को ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के दौारन जियोमाइनटेक एक्सीलेंस अवार्ड्स 2023-24 के तहत बेस्ट बेस्ट सीईओ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस दौरान साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड को गोल्डन रेनबो आवर्ड दिया गया है। एसईसीएल जनसम्पर्क अधिकारी सनीष चन्द ने बताया कि पिछले सत्र में एसईसीएल ने रिकार्ड तोड़ 25मिलियन टन कोयला उत्पदान किया है। जो पिछले सत्र की तुलना में 20  मिलीटन उत्पादन ज्यादा है।*

एसईसीएल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार कोल मंत्रालय ने 11-12 जुलाई के बीच भुवनेश्वर में 24वें जियोमाइनटेक सिम्पोज़ियम कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में एक्सीलेंस अवार्ड्स के तहत  कोयला खनन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा को बेस्ट सीईओ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रबंधन के अनुसार सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा की अगुवाई में एसईसीएल ने कोयला उत्पादन में पिछले सत्र में 25 मिलियन टन की रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी करते हुए वर्ष 23-24 में 20 मिलियन टन ज्यादा उत्पादन किया है।

           इस दौारन डॉ मिश्रा की अगुवाई में कंपनी ने मिशन मोड की संस्कृति को बढ़ावा दिया है। कई मिशन को युद्धस्तर पर अंजाम दिया है। स्किल डेव्लपमेंट के लिए मिशन नचिकेता, सतत धारणीय विकास के लिए मिशन सुदेश, सुरक्षा क्षेत्र में मिशन मितवा और सतर्कता एवं पारदर्शिता को लेकर मिशन फाइट एवम मिशन जटायु शुरू किया। देश में एसईसीएल के सभी प्रयासों को सराहा गया।

समारोह में एसईसीएल को उत्पादन, पर्यावरण संवर्धन, एचआर एक्सीलेंस, स्वच्छ भारत अभियान और आपदा प्रबंधन में कुशल प्रदर्शन, मशीनों के रख-रखाव की व्यवस्था अभियान को कोयला खनन क्षेत्र ने सराहना मिली है। इसके अलावा सीएसआर कार्य और सेफ्टी समेत अन्य मानकों पर बेहतर कार्य और प्रयासों को कार्यक्रम में एसईसीएल को गोल्डन रेनबो अवार्ड दिया गया है। एसईसीएल को मिली सफलता के लिए निदेशक मण्डल ने दी बधाई है।

Governor New Secretary Appoint: राज्यपाल रमेन डेका से नव नियुक्त सचिव डॉ. प्रसन्ना ने की भेंट

   साथ ही 14 जुलाई  को एसईसीएल निदेशक मण्डल ने सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा से भेंटकर समारोह के दौरान मिले अवार्ड्स को सौंपने के साथ शुभकामनाएं दी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles