शनिवार अवकाश पर ब्रेक…राज्य निर्वाचन आयोग ने छुट्टी नहीं देने का सुनाया फरमान…इस दिन भी होगा नामांकन प्रक्रिया का काम
चुनाव आयोग ने शनिवार छुट्टी को किया निरस्त

बिलासपुर—राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी कर 25 जनवरी 2025 शनिवार सार्वजनिक अवकाश को निरस्त कर दिया है। आदेश में बताया गया है कि 25 जनवरी को शनिवार है। सामान्य दिनों में इस दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। सार्वजनिक अवकाश निरस्त करते हुए इस दिन भी नामांकन प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
आदेश के अनुसार अधिसूचना क्रमांक 613 दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को प्रकाशित राजपत्र के अनुसार 25 जनवरी 2025 को सार्वजनिक घोषित नहीं किया गया है। इसलिए अवकाश को निरस्त करते हुए इस दिन भी निर्वाचन प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। बताते चलें कि आचार संहिता लगने के साथ 22 जनवरी 2025 से नामांकन प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है।






