खनिज के साथ राजस्व टीम की कार्रवाई…रेत,मुरूम,डोलोमाइट बरामद…14 से अधिक हाइवा थाना और चौकी के हवाले

वाहन मालिकों को नोटिस जारी..एफआईआर भी होगा दर्ज

बिलासपुर—-कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज का अवैध परिवहन और उत्खनन करते 14 से अधिक हाईवा बरामद किया है। बरामद गाड़ियों को टीम ने स्थानीय थाना के हवाले कर दिया है। खनिज अधिकारी रमाकान्त सोनी ने बताया कि बरामद हाइवा में अवैध मुरूद गिट्टी और रेत बरामद हुआ है। सभी के खिलाफ के खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
खनिज अधिकारी रमाकान्त सोनी ने बताया कि कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार अभियान चलाकर खनिज का अवैध उत्खनन और परिवहन करते कुल 14 हाइवा बरामद किया गया है । खनिज टीम ने अभियान के दौरान राजस्व विभाग के साथ सिरगिट्टी, चकरभाठा, बोदरी, पचपेड़ी, जोंधरा, मस्तूरी और अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन करते वाहनों को धर दबोचा। सभी वाहनों को खनिज का अवैध परिवहन करते पाया गया।
टीम ने इस दौरान रेत परिवहन में आठ, डोलोमाईट में एक गिट्टी के चार और मुरूम से भरे हुए चार एक वाहनों समेत  कुल 14 हाइवा जब्त किया है। बरामद सभी हाइवा को स्थानीय पुलिस थाना चकरभांठा, पचपेड़ी, खनिज जांच चौकी लावर के हवाले किया गया है। साथ ही वाहन मालिकों को अवैध उत्खनन,परिवहन और भण्डारण के खिलाफ नोटिस भी जारी किया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि संतोषप्रद जवाब नहीं मिलते पर कार्रवाई होगी। उचित होने पर वाहनों को कोर्ट के हवाले किया जाएगा। और एफआईआर भी लिखा जाएगा।
भारत अफ्रीका क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते पकड़ाए दो आरोपी...लाखों की सट्टा पट्टी बरामद...यहां पकड़ाया गांजा की तस्करी करते आरोपी

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles