नगरीय निकाय कोण्डागांव, फरसगांव और केशकाल के लिए आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न

कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभा कक्ष में नगरीय निकायों में निर्वाचन-2024 हेतु वार्डों का आरक्षण की प्रक्रिया राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि और आम नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई.

जिसमें नगरपालिका परिषद कोण्डागांव के 22 वार्ड, नगर पंचायत फरसगांव के 15 वार्ड और नगर पंचायत केशकाल के 15 वार्ड के लिए आरक्षण की कार्यवाही की गई।

आरक्षण पश्चात कोण्डागांव नगर पालिका परिषद में अनुसूचित जाति हेतु 02, अनुसूचित जनजाति हेतु 06, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 03 तथा अनारक्षित वर्ग के लिए 11 पद आरक्षित की गयी है.

जिसमें महिलाओं के लिए अनुसूचित जाति के 01, अनुसूचित जनजाति के 02, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 01 और अनारक्षित वर्ग के लिए 03 पद शामिल है।

नगर पंचायत फरसगांव में अनुसूचित जाति हेतु 01, अनुसूचित जनजाति हेतु 07 तथा अनारक्षित वर्ग के लिए 07 पद आरक्षित की गयी है, जिसमें महिलाओं के लिए अनुसूचित जनजाति के 02, अनारक्षित वर्ग के 03 पद शामिल है।

उक्त नगरीय निकायों की आरक्षण प्रक्रिया चक्रानुक्रम पद्धति से की गयी। इसी प्रकार नगर पंचायत केशकाल में परिसीमन के कारण नये सिरे से आरक्षण प्रांरभ की गयी।

केशकाल में अनुसूचित जाति हेतु 01, अनुसूचित जनजाति हेतु 05, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 01 तथा अनारक्षित वर्ग के लिए 08 पद आरक्षित की गयी है, जिसमें महिलाओं के लिए अनुसूचित जनजाति के 02 और अनारक्षित वर्ग के 03 पद शामिल है।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम सहित सीएमओ उपस्थित रहे।

ईद पर लहराया फिलस्तीन का झंडा...हिन्दू संगठन ने किया कड़ा विरोध...पुलिस ने तत्काल झण्डा हटवाया...एसपी ने दिया गिरफ्तारी का आदेश

नगर पालिका कोण्डागांव का वार्डवार आरक्षण की जानकारी

महात्मा गांधी वार्ड – अजा, सुभाष चंद्र बोस वार्ड – अजजा महिला, श्याम प्रसाद मुखर्जी वार्ड – अजजा, डोंगरी पारा वार्ड – अनारक्षित, जमकोट पारा वार्ड – अजजा महिला, बाजार पारा वार्ड – अनारक्षित, शीतला पारा वार्ड – अनारक्षित महिला, विकासनगर वार्ड – अपिव महिला, तहसील पारा वार्ड – अनारक्षित, पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड – अपिव, दण्डकारण्य वार्ड – अजा महिला, भेलवापदर वार्ड – अपिव, बंधापारा वार्ड – अजजा, फॉरेस्ट कॉलोनी वार्ड – अजजा, शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड – अनारक्षित, अम्बेडकर वार्ड – अजजा, अस्पताल वार्ड – अनारक्षित, शहीद भगतसिंह वार्ड – अनारक्षित, सरगीपाल वार्ड – अनारक्षित, स्वामी विवेकानंद वार्ड – अनारक्षित महिला, मरारपारा वार्ड (ज्योतिबा फूले) – अनारक्षित महिला, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड – अनारक्षित।

 

नगर पंचायत फरसगांव का वार्डवार आरक्षण की जानकारी

महात्मा गांधी वार्ड – अजा, चन्द्रशेखर आजाद वार्ड – अनारक्षित महिला, शिव मंदिर वार्ड अनारक्षित महिला, मां दन्तेश्वरी वार्ड – अजजा, सरदार भगत सिंह वार्ड- अनारक्षित, प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी वार्ड – अनारक्षित, मां दुर्गा मंदिर वार्ड- अनारक्षित महिला, गायत्री मंदिर वार्ड – अजजा महिला, अटल बिहारी बाजपेयी वार्ड – अजजा, महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव वार्ड – अजजा, जय बुढा देव वार्ड- अजजा, विरांगना रानी दुर्गावती वार्ड – अजजा महिला, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड – अजजा, मां तेलीन सती वार्ड – अनारक्षित, महाराणा प्रताप वार्ड – अनारक्षित।

 

नगर पंचायत केशकाल का वार्डवार आरक्षण की जानकारी

भंगाराम वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग, पं.दीनदयाल उपाध्याय वार्ड – अनारक्षित, दन्तेश्वरी वार्ड – अजजा, शिवमंदिर वार्ड – अजजा महिला, जवाहर वार्ड – अजजा महिला, महावीर वार्ड अनारक्षित, प्रवीरचन्द्र भंजदेव सिंह वार्ड – अनारक्षित महिला, वीर नारायण सिंह वार्ड – अनारक्षित, महात्मा गांधी वार्ड – अजजा, अकबर वार्ड – अनारक्षित महिला, सुभाष चौंक वार्ड – अनारक्षित, अशफाक उल्ला खां वार्ड – अनारक्षित महिला, शीतला वार्ड – अनारक्षित, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड – अजजा, डॉ. अंबेडकर वार्ड – अजा।

Train cancel: नॉन इंटरलॉकिंग के चलते दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles