CG NEWS:मोदी की गारंटी पूरी कराने हड़ताल में शामिल होगा … छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक उन्नयन कल्याण संघ

CG NEWS:रायपुर।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश के शासकीय सेवकों को ‘मोदी की गारंटी’ के तहत केंद्र के समान देय तिथि से चार प्रतिशत महंगाई भत्ता, जुलाई 2019 से देय तिथि पर लंबित महंगाई भत्तों के एरियर्स राशि का जीपीएफ खाते में समायोजन करने एवं मध्य प्रदेश के जैसे 300 दिवस अर्जित अवकाश नगदीकरण, चार स्तरीय समयमान वेतनमान, केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृत करने की मांगों को लेकर 27 सितंबर शुक्रवार को कलम बंद काम बंद हड़ताल किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक उन्नयन कल्याण संघ भी शामिल होगा।

जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक उन्नयन कल्याण संघ प्रदेश अध्यक्ष विक्रम राय ने बताया कि
संकुल समन्वयक संघ के इस आंदोलन में शामिल होने से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को मजबूती मिलेगी हम प्रदेश हर जिला मुख्यालयों में उपस्थित होकर शासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। अगर 27 तारीख को हमारी मांगे नहीं मानी जाती तो आंदोलन के तीसरे चरण में अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

विक्रम राय का कहना है कि कोई भी कर्मचारी अधिकारी आंदोलन नहीं करना चाहता लेकिन शासन प्रशासन ही आंदोलन करने के लिए मजबूर करता है। महंगाई भत्ता हम सभी कर्मचारी अधिकारी के लिए जायज हक है जो केंद्र के सामान देय होता है। लेकिन छत्तीसगढ़ में विगत कुछ सालों से निर्धारित समय में महंगाई भत्ता नहीं दिया जा रहा है। ना ही केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता दिया जा रहा है जिसका सीधा असर सभी कर्मचारी/ अधिकारी और उनके परिवार को पड़ रहा है। वर्तमान में मंहगाई बहुत बढ़ गई है। जिसके कारण सभी कर्मचारी अधिकारी को अपने परिवार का भरण पोषण करने में बहुत दिक्कत हो रही है ।

CG NEWS:छत्तीसगढ़ वाड्रफनगर के शिक्षक संजीव सिंह पटेल की दिल्ली में सराहना

Related Articles

× Promotion