Bilaspur- सड़कों का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी,20 सड़कों का मरम्मत पूरा

बिलासपुर- बरसात में जर्जर हो चुकें शहर की सड़कों को मरम्मत करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। कार्य के पहले चरण के तहत नगर पालिक निगम द्वारा शहर की 20 सड़कों का मरम्मत कर डामरीकरण और पेंच रिपेयरिंग पूरा किया जा चुका है।
बची हुई सड़कों का भी मरम्मत जल्द कर लिया जाएगा। जुलाई माह में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में सड़कों के लिए आवेदन मिले थे,जिसके बाद उप मुख्यमंत्री अरूण साव द्वारा सड़कों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए थे।
बारिश के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकें थे,जिसके मरम्मत के लिए नगर निगम ने शासन को प्रस्ताव भेजा था, उप मुख्यमंत्री अरूण साव की पहल पर प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई जिसके बाद अवनीश शरण के निर्देश पर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने सड़कों को मरम्मत करने का काम युद्धस्तर पर प्रारंभ करवाया।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
जिसके बाद नगर निगम ने पहले चरण में शहर की 20 सड़कों के मरम्मत का काम पूर्ण कर लिया है।
इन सड़कों का काम पूरा
1 विजय वंदना हाॅस्पिटल से नर्मदा नगर चैक (मुंगेली बाईपास रोड )
2 मंगला चैक से उस्लापुर ओव्हर ब्रिज
3 मुंगेली नाका से सर्किट हाउस मोड तक (सर्कि ट हाउस रोड )
4 मध्य नगरीय चैक से सत्यम चौक तक
5 सत्यम चैक से मगर पारा चौक तक
6 मगर पारा चैक से भारतीय नगर चौक तक
7 सीएमडी चैक से गायंत्री मंदिर चौक तक
8 रानी सती मंदिर रोड शांति नगर
9 पावर हाउस चैक से गुम्बर पेट्रोल पंप तक (धान मण्डी रोड तोरवा )
10 पुराना हरिभूमि चैक से बृहस्पति बाजार तक
11 बृहपस्पति बाजार रोड से देवकीनंदन चौक तक
12 भक्त कंवर राम गेट से सांई मंदिर नेहरू नगर ( पं. श्यामलाल चतुर्वेदी स्मार्ट रोड )
13 सांई मंदिर चौक से नर्मदा नगर चौक
14 जगमल चैक से मन्नु चौक
15 मन्नु चैक से शिव टाकिज चौक तक
16 मन्नु चैक से दयालबंद चौक तक
17 जेल रोड
18 राजेन्द्र नगर चैक से मुख्य डाक घर तक
19 आजाद चौक मंगला
20 मंगला चौक से सेट फ्रांसिस चौक तक









