पुलिस कार्रवाई में कच्ची महुआ शराब बरामद…आरोपी भी गिरफ्तार…कोचिया को भेजा गया जेल
आठ लीटर से अधिक महुआ शराबा बरामद

बिलासपुर—कोनी पुलिस ने कार्रवाई कर कोचिया को गिरफ्तार करने के साथ अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद किया है।आरोपी का नाम सूरज अवधेलिया है। आवासपारा बिरकोना थाना कोनी का रहने वाला है।
कोनी के अनुसार थानेदार को मुखबीर ने ग्राम कोनी में चोरी छिपे शराब बेचने की जानकारी दी। सूचना के बाद थाना प्रभारी ने मौके पर टीम को रवाना किया। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज अवधेलिया से 8 लीटर से अधिक मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने आवासपारा बिरकोना का निवासी होना बताया।
शराब बरामद करने के बाद आरोपी सूरज अवधेलिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत् अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे




58.png?w=390&resize=390,220&ssl=1)




