Rajasthan की सीनियर आईपीएस बिनीता ठाकुर बनीं CISF की नई ADG, केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Rajasthan कैडर की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बिनीता ठाकुर को केंद्र सरकार ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

1996 बैच की इस अनुभवी अधिकारी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस फैसले पर गृह मंत्रालय ने अपनी मुहर लगा दी है और राजस्थान सरकार को निर्देश दिया गया है कि बिनीता ठाकुर को जल्द से जल्द कार्यमुक्त किया जाए ताकि वे अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण कर सकें।

बिनीता ठाकुर वर्तमान में राजस्थान पुलिस में ADG के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पहचान एक तेजतर्रार, अनुशासित और दूरदर्शी अधिकारी के रूप में रही है।

सेवा के शुरुआती वर्षों में उन्होंने करौली और बारां जैसे जिलों में एसपी के रूप में सफलता पूर्वक कार्य किया। दिसंबर 2007 में उन्हें प्रमोशन देकर आईजी बनाया गया, जिसके बाद उन्हें पुलिस मुख्यालय और फिर उदयपुर रेंज का आईजी बनाया गया, जहां उन्होंने करीब डेढ़ साल तक सेवाएं दीं।

राजस्थान पुलिस में उल्लेखनीय सेवाओं के बाद बिनीता ठाकुर को एडीजी के पद पर पदोन्नत किया गया।

अब वे अपनी नई भूमिका में CISF जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण अर्धसैनिक बल की सुरक्षा और संचालन को लेकर जिम्मेदारी संभालेंगी, जो देश की प्रमुख औद्योगिक, परमाणु और हवाई सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।

बिनीता ठाकुर का केंद्र सरकार के साथ पुराना अनुभव भी उल्लेखनीय है। दिसंबर 2009 से सितंबर 2017 तक वे प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में रहीं, जहां उन्होंने CBI में एसपी और डीआईजी के पद पर कार्य किया, साथ ही गृह मंत्रालय में डायरेक्टर के तौर पर भी सेवाएं दीं। उनका केंद्रीय प्रशासन में लंबा अनुभव CISF के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

कोरबा को मिला विकास का तोहफ़ा: उद्योग मंत्री ने किए 4.92 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण

बिनीता ठाकुर के पति विक्रम सिंह भी एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश कैडर में कार्यरत हैं।

अब जब बिनीता ठाकुर को CISF में नियुक्ति मिली है, तो यह न केवल राजस्थान पुलिस के लिए गर्व की बात है बल्कि देश के सुरक्षा ढांचे के लिए भी एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *