Rajasthan News : भ्रष्टाचार पर सरकार का बड़ा एक्शन… रिटायर्ड IAS समेत 10 अफसरों की पेंशन रोकने की तैयारी

सीएम ने एक रिटायर्ड आईएएस की पेंशन रोकने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। वहीं अन्य नौ रिटायर्ड अफसरों की पेंशन अटकी हुई फाइलों को भी मंजूरी दे दी गई है।

Rajasthan News : राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने एक रिटायर्ड IAS अफसर समेत 10 से अधिक पूर्व और मौजूदा अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिन अफसरों पर भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के आरोप साबित हुए हैं, उनके खिलाफ अब न केवल विभागीय कार्रवाई होगी बल्कि पेंशन और वेतन लाभ भी रोके जाएंगे।

Rajasthan News : सीएम ने एक रिटायर्ड आईएएस की पेंशन रोकने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। वहीं अन्य नौ रिटायर्ड अफसरों की पेंशन अटकी हुई फाइलों को भी मंजूरी दे दी गई है।

इसके अलावा 7 अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार मामलों में मुकदमा चलाने की इजाजत दी गई है। ये वे अफसर हैं जो एसीबी की कार्रवाई में पकड़े गए थे।

Rajasthan News : सरकार ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के 38 पुराने मामलों का भी निपटारा कर दिया है। दो ऐसे अफसर जो लंबे समय से ड्यूटी से गायब और करप्शन में लिप्त पाए गए, उन्हें सेवा से हटाने की अनुमति दी गई है। 11 अफसरों के खिलाफ CCA नियम 17 और 2 अफसरों के खिलाफ नियम 16 के तहत कार्रवाई की स्वीकृति मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री स्तर पर दो अफसरों की रिव्यू याचिका खारिज कर पहले की सजा बरकरार रखी गई है, जबकि विभागीय जांच में दो अफसरों को राहत दी गई है।

School Close: भारी बारिश की चेतावनी, 28 से 30 जुलाई तक स्कूल रहेंगे बंद

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *