राजस्थान – भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बस पलटने से तीन की मौत कई घायल

राजस्थान के राजसमंद जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

यह हादसा कांकरोली थाना क्षेत्र के भावा बस स्टैंड के पास हुआ, जब अहमदाबाद से भीलवाड़ा जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण बस अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को तुरंत नजदीकी आरके चिकित्सालय ले जाया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उदयपुर रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज आरके चिकित्सालय में चल रहा है।

स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

कांकरोली थाना पुलिस के अनुसार, हादसे सुबह 8.30 बजे के करीब हुआ। उस वक्त सड़क पर यातायात सामान्य था। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और उनकी शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद बस कंपनी और ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस तेज गति से आ रही थी और अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सड़क किनारे गहरी खाई में जाकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति और चालकों की लापरवाही को हादसे का कारण बताया।

बाड़मेर DISHA बैठक में बढ़ा विवाद, सांसद उम्मेदाराम और विधायक ravindra bhati ने अधिकारियों को लगाई फटकार

वहीं इससे पहले 16 अप्रैल को राजसमंद जिले के देलवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मजेरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, इस हादसे में 37 लोग घायल हो गए थे।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *