पीएससी फर्जीवाड़ा…सीबीआई ने 6 आरोपियों के खिलाफ पेश किया चालान..सोनवानी के दोनो भतीजे,,,उद्योगपति के बेटे बहू को भेजा जेल

सोनवानी के दोनो भतीजे और उद्योगपति के बेटे बहू को जेल

बिलासपुर—- पीएससी घोटाला मामले में सीबीआई ने 6 लोगों के खिलाफ चालान पेश किया। सीबीआई ने विशेष न्यायालय को पेश किए गए सभी आरोपियों पर पीएससी पेपर लीक मेैं मुख्य आरोपी होना बताया। स्पेशल कोर्ट ने सुनवाई के बाद सभी 6 आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल करने का आदेश दिया। साथ ही मामले में  30 जनवरी को सुनवाई करने को कहा है।

            छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग फर्जीवाड़ा मामले में जांच पडताल कर सीबीआई ने गुरूवार को 6 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। विशेष कोर्ट को सीबीाई ने बताया कि पकड़े गए सभी 6 आरोपी पेपर लीक में दोषी पाए गए हैं। मामले की सुनवाई के बाद स्पेशल कोर्ट ने सभी 6 आरोपियों को जेल दाखिल करने को कहा है।

 जानकारी देते चलें कि सीबीआई ने लोकसेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष टोमन सिंह सोनवानी,परीक्षा नियंत्रकऔर सोनवानी के दोनों भतीजे के अलावा उद्योगपति श्रवण अग्रवाल का बेटा शंशाक अग्रवाल,और बहू भूमिका कटियार का नाम है। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 बताते चलें कि सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी का एक भतीजा साहिल सोनवानी उप पुलिस अधीक्षक और दूसरा नितेश सोनवानी का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। श्रवण गोयल का बेटा शशांक और बहू भूमिका अग्रवाल का भी चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए हुआ है।

Tata Safari Petrol Features, नए अवतार में आई 'लैंड रोवर' वाली लग्जरी, जानें वो फीचर्स जो सेगमेंट में पहली बार मिले हैं

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *