CG News: 21 लाख लेने के बाद नहीं किया रजिस्ट्री… एफआईआर के बाद आरोपी फरार….घेराबन्दी के बाद ऐसे पकड़ाया आरोपी
आरोपी ने फर्जीवाड़ा कर ठग लिए 25 लाख रूपये

CG News।बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने जमीन खरीदी बिक्री मामले में 21 लाख रूपयों की ठगी करने के बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को उसके घर से घेराबन्दी कर पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम शलमोन अधिकारी है। गीतांजली सिटी फेस 2, बहतराई रोड सरकण्डा का रहने वाला है।
सरकन्डा पुलिस के अनुसार थाना सिटी कोतवाली गोड़ंपारा निवासी विशाल केशरवानी ने पिता सुन्दर लाल केशरवानी धोखाधाड़ी की शिकायत थाना पहुंचकर दर्ज कराया। विशाल ने अपनी शिकायत में बताया कि एक परिचित व्यक्ति के माध्यम से आरोपी शलमोन अधिकारी से जान पहचान हुई। शलोमन अधिकारी ने बताया कि वह जमीन खरीदी बिक्री का कार्य करता है।
, जिससे शलोमन अधिकारी ने बताया कि उसकी पहचना चिल्हाटी निवासी मंगलू है। मंगलू के पास करीब 1 एकड़ 75 डिस्मिल भूमि है। मंगलू ने उसके साथ जमीन खरीदी बिक्री का मुख्तयारनामा है।आरोपी के झांसे में जमीन खरीदने का सौदा किया। 1,10,70,000 रूपया देकर शलोमन अधिकारी के साथ बिक्री का इकरारनामा किया । इकरारनामा के दिन नगद 11,00,000 और 10 लाख का चेक दिया। इस प्रकार आरोपी को कुल 21,00,000 रूपया दिया।
विशाल के अनुसार रूपया लेने के बाद शलोमन अधिकारी अनुबंधित भूमि की रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज तैयार नहीं किया। लगातार बहाना बनाने के बाद उसने इकरारनामा की गयी जमीन अन्य व्यक्ति को बिक्री कर दिया। शलोमन अब एडवांस रकम भी वापस नहीं दे रहा है।
सरकन्डा पुलिस ने रिपोर्ट को गंभीरता से लिया। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। लगातार पतासाजी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि 17 अगस्त को 24 को आरोपी अपने घर आया है। सूचना के बाद पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर टीम बनाकर आरोपी शलोमन अधिकारी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। विधिवत् गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









