Bilaspur News

खाकी की शान..पुलिस कप्तान ने 13 जवानों का किया सम्मान..कहा.. विरले होते हैं….ऐसे वर्दीधारी..बढ़ाते है विभाग की शान

विभाग के सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों का कप्तान ने किया सम्मान

बिलासपुर—-बिलासागुड़ी सभागार में खाकी की शान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस  कप्तान रजनेश सिंह ने निभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 अधिकारियों और कर्मचारियों को खाकी की शान’ के तहत सम्मानित किया। पुलिस कप्तान ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों ने अपने शानदार काम से ना केवल विभाग बल्कि वर्दी का गौरव बढ़ाया है।
‘खाकी की शान’’* कार्यक्रम का आयोजन बिलासा गुड़ी सभागार में किया गया। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने गरिमामय कार्यक्रम में उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्य के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। पुलिस कप्तान ने इस दौरान कुल 13 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
 कार्यक्रम में हिर्री थाना निरीक्षक रविन्द्र कुमार अनंत,  उप निरीक्षक राम नरेश यादव को पत्नी और तीन बच्चों की गला घोंटकर मारने वाले के खिलाफ शानदार विवेचना के लिए सम्मानित किया गया। .6 साल से फरार चिटफंड कंपनी  के संचालक ठग को गिरफ्तार करने वाले उप निरीक्षक कृष्णा साहू को सम्मानित किया। यातायात जागरूकता फैलाने में अहम योगदान के लिए उप निरीक्षक उमाशंकर पाण्डेय भी सम्मानित हुए।  आरोपी से भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद करने में अहम योगदान के लिए सहायक उप निरीक्षक अवधेश सिंह प्रशस्ति पत्र दिया।  सराहनीय कार्य के लिए पुलिस कप्तान ने प्रधान आरक्षक जैतराम कश्यप को भी सम्मानित किया।
 सीपत में ट्रेलर से 13 मवेशियों के दुर्घटनाग्रस्त प्रकरण में सूझबूझ से कार्य के लिए प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर को प्रशस्ति दिया। चोरी, नकबजनी, लूट और  उठाईगिरी मामलों में आरोपी की पतासाजी को लेकर प्रधान आरक्षक आतिश पारिक, आरक्षक नवीन एक्का, आरक्षक तदबीर पोर्ते, को पुलिस कप्तान ने शुभकामना के साथ विशेष रूप से सम्मानित किया।
 लगातार बारिश के कारण रतनपुर थाना रतनपुर लिम्हा में पानी में डूबते मकान से मासूम समेत महिलाओ और बुजूर्गों को बचाने के लिए आरक्षक बसंत मानिकपुरी* को पुलिस कप्तान ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान खाकी की शान में पुलिस जवानों ने देशभक्ति गीत पेश किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने दुहराया कि यूं तो बहुत से कर्मचारी,अधिकारी अपनी भूमिका निभाते हैं। लेकिन कुछ विरले ही होते हैं जो सामान्य से हटकर काम करते हैं। पुलिस प्रशासन ऐसे बहादुरों का सम्मान करता है।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के अलावा अतिरिक्त पुलिस कप्तान नीरज चंद्राकर,शहर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी, सीएसपी उमेश गुप्ता और  निमितेश सिंह समेत यातायात डीएसपी संजय साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
शहर को 83 लाख का तोहफा....सिम्स को मिलेगा नया शव वाहन..पूर्व मंत्री अमर ने कहा...नहीं करेंगे विकास से समझौता
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close