शहर को 83 लाख का तोहफा….सिम्स को मिलेगा नया शव वाहन..पूर्व मंत्री अमर ने कहा…नहीं करेंगे विकास से समझौता

बिलासपुर के विकास में नहीं आएगी धन की कमी...अमर अग्रवाल

बिलासपुर—पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग स्थानों में विकास कार्यों को लेकर शहरवासियों को करीब 83 लाख का तोहफा दिया है। अमर अग्रवाल ने बताया कि जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए सारी राशि सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ठांचे को मजबूत बनाने में खर्च किया जाएगा। उन्होने दुहराया कि शहर विकास के लिए राशि की कमी आने देंगे।

नगर  विधायक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शहर के समग्र विकास के लिए 82.50 लाख रूपयों से अधिक का सौगात दिया है। अमर ने बताया कि स्वीकृत राशि 9 महत्वपूर्ण कार्यों में खर्च किया जाएगा। जनता की मांग पर विकास कार्यों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाया जाएगा।

 अमर ने कहा कि स्वीकृत राशि में दस लाख रूपया हेमू नगर मुर्राभट्टा रोड पर सार्वजनिक मंच और शौचालय निर्माण पर खर्च होगा। इसी तरह शासकीय अस्पताल के सामने सुलभ शौचालय निर्माण के लिए 10 लाख आवंटित किया गया है। जनता की मांग पर हेमू नगर महिला उद्यान में सौंदर्यीकरण और अन्य कार्यों के लिए 2.50 लाख स्वीकृत किया गया है।  इसके अलावा, सरकंडा स्थित कच्छ गुर्जर क्षत्रीय समाज भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण पर 15 लाख रूपये खर्च होंगे। वार्ड 24 स्थित आदि शक्ति मंदिर के पास उद्यान के विकास पर 15 लाख की मंजूरी दी गई है।

वार्ड 36 स्वामी आत्मानंद स्कूल दयालबंद  में ग्राउंड और प्रथम तल पर शौचालय शेड के अलावा अन्य निर्माण कार्यों के लिए  14 लाख रूपये स्वीकृत हुए हैं। सिम्स  में शव वाहन क्रय के लिए 9 लाख का भुगतान किया जाएगा। वार्ड 21 स्थित कबीर पंथ समाज मंदिर के पास अन्य निर्माण कार्य पर 2 लाख का काम होगा। वार्ड 28 विद्यानगर शिव मंदिर में सामुदायिक भवन और  शौचालय निर्माण के लिए 5 लाख की मंजूरी दी गई है।

SBR कालेज मैदान सरकार की सम्पत्ति...सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला..ट्र्स्ट का कोई अधिकार नहीं..खरीददार चाहें तो वापस ले सकते हैं रूपया

अमर अग्रवाल ने बताया कि हमारा और हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य बिलासपुर को प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नए मानक पर स्थापित करना है। न केवल शहर बल्कि प्रत्येक नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है। इसके लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।  बिलासपुर को समृद्ध, आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाना ही हमारा उद्देश्य है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles