फिल्म ‘हक़’ से वर्तिका सिंह का पोस्टर रिलीज

फिल्म ‘हक़’ से वर्तिका सिंह का पोस्टर रिलीज

मुंबई,

 पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया और सुपरमॉडल वर्तिका सिंह की आने वाली फिल्म हक से उनका पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।वर्तिका सिंह फिल्म हक से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।जारी किए गए पोस्टर में वर्तिका एक शांत लेकिन गहराई से प्रभावशाली पल में नजर आती हैं मिट्टी के रंगों में लिपटी, उनका चेहरा स्थिर है, पर उनकी आंखों में एक कोमलता और आग दोनों झलकती हैं। यह झलक उनके किरदार की नाज़ुकता और ताकत दोनों को बयां करती है।

अपनी भूमिका के लिए वर्तिका ने कई हफ्तों तक वर्कशॉप्स में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने इमोशनल मेमोरी तकनीकों के ज़रिए किरदार को भीतर से गढ़ा। लखनऊ से ताल्लुक रखने वाली वर्तिका ने फिल्म के कई अहम दृश्य अपने ही शहर में शूट किए।

वर्तिका सिंह ने कहा,“हक़ एक ऐसी कहानी है जिसने मेरे भीतर कुछ गहराई से हिलाया। इस सफर ने मुझे अपने अंदर झाँकने और हर पल में सच्चाई खोजने पर मजबूर किया। मैंने अपने वो हिस्से देखे जिनके बारे में मुझे पहले पता भी नहीं था। मैं जंगली पिक्चर्स की बेहद आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे यह मौका दिया। बस यही चाहती हूँ कि यह फिल्म लोगों के दिल तक वैसे ही पहुँचे, जैसे यह मेरे दिल तक पहुँची।”
हक़ में इमरान हाशमी और यामी गौतम धर की अहम भूमिका है।जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बवेजा स्टूडियोज के सहयोग से बनी हक़ सात नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

बाबा वेंगा की 2026 भविष्यवाणियां: आने वाला साल बदल सकता है दुनिया का नक्शा!

Related Articles