छत्तीसगढ़ में ‘पोस्ट मानसून’ की दस्तक! 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट, अक्टूबर में अब तक 85% अधिक वर्षा दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भले ही मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन ‘पोस्ट मानसून’ की गतिविधियां अभी भी जारी हैं।

मौसम विभाग ने आज राज्य के उत्तरी हिस्से यानी सरगुजा संभाग में मौसम शुष्क (ड्राई) रहने का अनुमान जताया है, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने राजनांदगांव, रायपुर, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, नारायणपुर और बीजापुर समेत 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

अक्टूबर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश।इस बार अक्टूबर महीने में छत्तीसगढ़ में सामान्य से 85% अधिक बारिश दर्ज की गई है।आमतौर पर 16 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 42.7 मिमी वर्षा होती है।

 लेकिन इस बार अब तक 79.1 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर के बाद हुई बारिश को ‘पोस्ट मानसून’ की बारिश माना जाता है।

बीते 24 घंटों में दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।तोकापाल और सुकमा में 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

 न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों तक किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इस बार छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी में देरी हुई है। आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू होता है, लेकिन इस बार वापसी में करीब 10-12 दिन की देरी हुई है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles