मेडिकल दुकान में पुलिस का छापा..भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाई बरामद…अपराध दर्ज..लायसेंस निरस्त का आदेश

प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

बिलासपुर—- पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार प्रतिबंधित दवाईयों की बिक्री की शिकायत को लेकर तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल स्टोर में धावा बोला। मेडिकल दुकान में पुलिस ने भारी मात्रा में स्टोर कर रखे गए अवैध नशीली दवाईया को जब्त किया है। टीम ने मेडिकल संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। साथ दुकान लायसेंस निरस्त की बात सामने आयी है। मेडिकल दुकान संचालक का नाम खुशीचंद गुप्ता है।
पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 24 को मुखबिर से जानकारी मिली कि तारबहार क्षेत्र स्थित गायत्री मंदिर चौक के पास खुशीचन्द गुप्ता मिनाक्षी मेडिकल स्टोर का संचालक करते हैं। मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से नशीली दवाईयां का जखीरा है। दवाइयों का बिना मेडिकल सलाह से बिक्री कर रहा है।
जानकारी के बाद पुलिस कप्तान ने विशेष टीम का गठन कर प्रतिबंधित दवाई बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। पुलिस की संयुक्त टीम ने गायत्री मंदिर चौक स्थित मीनाक्षी मेडिकल स्टोर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। टीम ने इस दौरान मेडिल दुकान संचालक  खुशी चंद गुप्ता के कब्जे से ईस्पामैक्स कैप्सूल 304 नग, अल्ट्रा किंगं ट्रामाडोल युक्त नशीली टेवलेट 360 नग, पाइवॉन स्पास प्लस कैप्सुल ट्रामाडोल युक्त 232 नग दवाइयों को कब्जे में लिया। बिक्री की रकम को बरादम दिया है।
 अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। साथ ही जिला प्रशासन को दुकान लायसेंस निरस्त किये जाने की मांग की गया है।
तारबाहर क्षेत्र के अन्य मेडिकल स्टोर की जांच नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली पूजा कुमार मैडम के निर्देशन पर ड्रग इंस्पेक्टर के साथ संयुक्त रुप से में की जा रही है।
        संपूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक उमेश गुप्ता के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उप निरीक्षक संजीव कुमार ठाकुर, स उ नि अवधेश सिंह,प्रआर फूल सिंह बड्डे एवं आरक्षक मुरली भार्गव, रूपलाल चंद्रा, मोहन कोर्राम, राजेश नारंग, देवेंद्र दूबे,जीना अनंत का विशेष योगदान रहा।
पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने उक्त कार्यवाही की विशेष टीम में IPS उमेश गुप्ता, आईपीएस पूजा कुमार एवं अन्य सभी सदस्यों की सराहना की है।
बरामद प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का जखीरा
पुलिस ने छानबीन के दौरान गायत्री मंदिर चौक स्थित मीनाक्षी मेडिकल दुकान से ईस्पामैक्स कैप्सूल 304 नग, अल्ट्रा किंगं ट्रामाडोल युक्त नशीला टेवलेट 360 नग जब्त किया है। इसके अलावा संयुक्त टीम ने पाइवॉन स्पास प्लस कैप्सुल ट्रामाडोल युक्त 232 नग भी बरामद किया है। इसके अलावा बिक्री का रकम भी जब्त किया है।
अपराधी से साठगांठ आरक्षक पर भारी..पुलिस कप्तान ने किया सेवा से बर्खास्त...विभागीय व्यवस्था जांच में पाया गया दोषी

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles