फेसबुक पर दोस्ती,,,होटल में किया बलात्कार,,आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर लगातार किया शोषण

बिलासपुर,,, ,सरकण्डा पुलिस ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने वाले को पकड़ा है। दोनों का परिचय फेसबुक से हुआ था। आरोपी ने पीड़िता को विश्वास में लेकर ओयो हॉटल में जबरन शारीरिक संबंध बनाया। शिकायत के बाद महज कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी का नाम गौकरण साहू है। बहतराई का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराया कि  बहतराई निवासी गौकरण साहू से उसका परिचय फेसबुक के माध्यम से हुआ। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदल गई। एक दिन गोकरन ने कहा कि वह शादी करना चाहता है। उसने वादा किया की पत्नी बनाकर प्यार से रखेगा।

गौकरण ने 15 जुलाई 2023 को अशोक नगर स्थित ओयो होटल में मिलने के लिए बुलाया। होटल रूम में लेकर गया और शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी ने  23. मार्च 2024 तक लगातार अलग-अलग स्थानों में  शारीरिक संबंध बनाया ।अब शादी से इनकार कर दिया है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विवेचना में शामिल किया। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश दिया। थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम ने आरोपी गौकरण साहू को महज 3 घंटों के भीतर धर दबोचा।गिरफ्तार  कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

फरार तीसरा खाईवाल भी गिरफ्तार...घटना के बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार...दबिश के बाद न्यायालय में किया गया पेश

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles