चोरी कर मंगल ने खुद का किया अमंगल..पुलिस ने किया शिकार…जेल दाखिल करने से पहले…आरोपी से नगद और सामान बरामद…
शिकारी का पुलिस ने किया शिकार...

बिलासपुर—तखतपुर पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीएनएस की धारा 331 (4) 305 (A) के तहत अपराध दर्ज कर सलखा निवासी आरोपी मंगल शिकारी को न्यायालय के सामने पेश किया गया।
16 अक्टूबर 2024 को चोरमा निवासी जैन प्रसाद यादव ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि 15 अक्टूब की रात्रि घर का ताला तोडकर अज्ञात आरोपी ने नगदी समेत घरेलु समान पार कर दि.या। थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठन कर आरोपी की पतासाजी का निर्देश दिया। पुलिस टीम ने चंद घंटों के अन्दर सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर संदेही मंगल शिकारी को धर दबोचा।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी का जुर्म कबूल किया। क़ब्ज़े से नगदी समेत घरेलु समान को बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









