PCC चीफ़ ने परिवहन विभाग के कथित घोटाले का मामला उठाया

MP news।मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कुछ समय पहले परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके ठिकानों पर छापों के दौरान करोड़ों रुपए की चल अचल संपत्ति के खुलासे के साथ ही कथित तौर पर मिली “डायरी” के संबंध में जांच एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

श्री पटवारी ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि सौरभ शर्मा के ठिकानों पर सबसे पहले छापे की कार्रवाई लोकायुक्त की टीम ने की और 66 पेज की कथित डायरी सबसे पहले लोकायुक्त के पास ही आयी।

इसके बाद सौरभ के मामले में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी कार्रवाई की।

लेकिन इतने समय बाद भी सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी नहीं होना या फिर वह कहां पर है, इसकी जानकारी सामने नहीं आना, अनेक संदेहों को जन्म देती है।

इसके साथ ही कथित डॉयरी और उसके सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे छह पन्नों के बारे में भी कोई जवाबदार क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं।

मुख्य खाईवाल समेत कुल 4 सटोरिया गिरफ्तार....सभी के खिलाफ अपराध दर्ज...आरोपियों से सट्टा पट्टी समेत नगद बरामद

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *