पटवारी गांव-गांव जाकर करेंगे बी-वन का वाचन

मुंगेली/ कलेक्टर राहुल देव के द्वारा जिले के सभी पटवारी को फील्ड में भेज कर बी-वन का वाचन करने एवं अभियान चलाकर नामांतरण, बंटवारा, नक्शा बटांकन आदि राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।

इसी कड़ी में पथरिया एसडीएम बी.आर.ठाकुर द्वारा तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ठाकुर ने बताया कि हल्का पटवारी गांव में उपस्थित होकर बी-वन का वाचन करेंगे और जो खातेदार बी-वन वाचन के समय उपस्थित नहीं हुए हैं उनके घर-घर जाकर त्रुटि सुधार, फौती नामांतरण की जानकारी प्राप्त करेंगे और इसका दैनिक रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने बताया कि वीडियो कॉल के माध्यम से सभी पटवारियों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है और इसकी सतत मॉनिटरिंग के लिए तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

श्री ठाकुर ने बताया कि अनुविभाग के थाना प्रभारियों की बैठक कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।

इस संबंध में राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी को असामाजिक तत्वों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्टर द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं के 100 मीटर की परिधि में गुटका तंबाकू आदि नशीले पदार्थ के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए संबंधित दुकानों एवं ठेला संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

अनुविभाग के राजस्व अधिकारियों को इस संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा गया है। धान खरीदी को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नियमित भौतिक सत्यापन, अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

CG Cabinet Meeting: सोमवार को Vishnudeo Sai कैबिनेट की बैठक

बैठक में पथरिया तहसीलदार छाया अग्रवाल, सरगांव तहसीलदार  अतुल वैष्णव सहित अन्य राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles