पंकज जोशी ने गुजरात के मुख्य सचिव का संभाला पदभार 

 दिल्ली। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज जोशी ने गुरुवार को गुजरात के मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया। राज्य के मुख्य सचिव राजकुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज जोशी नए मुख्य सचिव बने हैं। इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव राज कुमार ने जोशी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्य सचिव जोशी ने कहा कि गुजरात औद्योगिक क्षेत्रों में अग्रणी रहा है। गुजरात को भारत के विकास इंजन के रूप में जाना जाता है।

पिछले ढाई दशकों में गुजरात ने तेजी से विकास किया है और भविष्य में इस विकास को और तेज करना हमारी प्राथमिकता होगी।

सरकार ‘आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर गुजरात’ के विजन को साकार करने के लिए प्रयास जारी रखेगी। राज्य सरकार ने ‘विकसित गुजरात 2047’ विजन दस्तावेज तैयार किया है।

उन्होंने आगे कहा कि गुजरात अन्य की तुलना में एक विकसित राज्य है, सभी मापदंडों में अग्रणी है। पिछले 20-25 वर्षों में गुजरात में जो विकास हुआ है, उसकी गति आने वाले वर्षों में भी जारी रहेगी। विकास सुनिश्चित करना हमेशा से मेरी प्राथमिकता रही है।

गुजरात कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी जोशी उत्तराखंड के नैनीताल के रहने वाले हैं और उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली से बीटेक और एमटेक की पढ़ाई की है।

59 वर्षीय जोशी वर्तमान में गुजरात में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं।

उन्होंने गुजरात में प्रांतीय अधिकारी के रूप में शुरुआत की और सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में कार्य किया। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला और अब गुजरात के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हुए हैं।

इतिहासिक क्षण: 79 साल बाद सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल शरा पहुंचे अमेरिका

 

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Promotion