विपक्ष को कुछ नहीं दिखता…बैशाखी पर नहीं..5 साल चलेगी मोदी सरकार..केन्द्रीय मंत्री तोखन ने विपक्ष को कहा..मुंगेरीलाल

केन्द्रीय मंत्री का बयान...विपक्ष देख रहा सपने..भारत बन गया विश्वगुरू

बिलासपुर—केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू बजट सत्र के बाद एकदिनी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। तिरंगा यात्रा में शामिल होने से पहले केन्द्रीय आवास मंत्री ने सर्किट हाउस में जनदर्शन कार्यक्रम में शिरकत किया। लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। तोखन साहू ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि बजट में बिलासपुर के लिए सौगात ही सौगात है। विपक्ष को कुछ दिखाई नहीं देता है। मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने देखते हैं। मोदी सरकार वैशाखी पर नहीं..पूुरे पांच साल चलेगी। रेलवे और एअरपोर्ट को लेकर हमारी बाचतीच संबधित मंत्रियों से हुई है। जल्द ही समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा।

जनदर्शन में केन्द्रीय मंत्री

एकदिनी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे केन्द्रीय आवासन मंत्री तोखन साहू ने सर्किट हाउस में जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान जनता जनार्दन से रूबरू हुए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान तोखन साहू ने कहा कि पहली बार सांसद और मंत्री बनने के बाद सदन में बजट सत्र में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होने बताया कि बजट में देश के साथ ही छत्तीसगढ़ के युवाओं,गरीबों,किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। मोदी सरकार ने दूरगामी बजट पेश किया है।

विपक्ष को कुछ नहीं दिख रहा

विपक्ष का आरोप है कि बिहार और आन्ध्रप्रदेश को केन्द्र में रखकर समर्थन बजट पेश किया गया है। रत्नगर्भा छत्तीसगढ़ को बजट में तवज्जों नही मिली है। तोखन ने कहा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विकास का कोई रोडमैप भी नहीं है। देने के लिए सुझाव भी नहीं है। विपक्ष की नजर से देखने के कारण ही बजट में उन्हें कुछ नहीं दिखाई देता है। दरअसल सभी राज्यों और सभी के लिए बजट में प्रावधान है।

नुआपाड़ा उपचुनाव से पहले बीजेडी को झटका, पूर्व राज्यसभा सदस्य अमर पटनायक भाजपा में शामिल हुए

मुंगेेरीलाल के हसीन सपने

 हिन्डनवर्ग मामले से क्या सरकार डर गयी है। सत्र को पहले ही खत्म कर दिया गया। सवाल पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कामकाज पूरा होने के कारण ही समय से पहले सत्र को खत्म किया गया। एनडीए सरकार पांच साल चलेगी। विपक्ष मुंगेरीलाल की तरह सपना देख रहा है। हम सब एक हैं। इस देश को यदि कोई विश्वगुरू बना सकता है तो उसका नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है।

भारत बन गया विश्वगुरू

पड़ोसी राष्ट्र आंखे दिखा रहे हैं। ऐसे में भारत कैसे बनेगा विश्वगुरू..सवाल पर तोखन साहू ने कहा कि जब हम भारत की तुलना विश्व से करते हैं तो हर जगह हमारी उपस्थिति दर्ज है। कोरोना काल में भी भारत का तेजी आर्थिक विकास हुआ। रक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में भारत की स्थिति मजबूत हुई है। विश्व में मान सम्मान भी बढ़ा है।

 मंत्री से रेलवे समस्या पर चर्चा

रेलवे व्यवस्था को लेकर क्षेत्र की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। तोखन ने बताया कि इन्फ्रास्ट्रचर का विकास हो रहा है। थोड़ी बहुत समस्या तो आती ही हैं। ट्रेनों को रोकना पड़ता है। दूसरी तिसरी लाइन बिछाई जा रही है। जाहिर सी बात है व्यवधान आएगा। समस्याओं को लेकर रेलवे मंत्री से बातचीत हुई है। स्टापेज को लेकर भी चर्चा हुई है। मंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया है। तोखन ने बताया कि एअरपोर्ट को लेकर भी मंत्री से चर्चा हुई है। सब कुछ जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles