Bilaspur News

तीसरे दिन 285 किसानों ने बेचा 14900 क्विंटल धान…3 दिनों में 41 हजार की खरीदी..किसानों को तत्काल किया जा रहा फसल का भुगतान

कलेक्टर ने बताया.समर्थन मूल्य का तत्काल भुगतान

बिलासपुर—-14 नवम्बर से प्रदेश स्तर पर धान महोत्सव का शुभारम्भ हो गया है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी जिलों मे पुख्ता व्यवस्था के बीच प्रदेश के किसान धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर फसल की बिक्री शुरू कर दिया है। कलेक्टर ने बताया कि पिछले तीन दिनों में बिलासपुर जिले में अब तक 41 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई है।
कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि बिलासपुर में धान खरीदी का काम 14 नवम्बर से शुरू हो गया है। पिछले तीन दिनों में जिले में अब तक 41 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हुई है। धान उत्सव के तीसरे दिन 285 किसानों ने 14,900 क्विंटल धान बेचा है। जबकि तीन दिनों में 800 किसानों ने केन्द्र पहुंचकर धान बेचा है। खरीदी के साथ साथ भुगतान भी किया जा रहा है।
कलेक्टर ने बताया कि बिना दिक्कतों का सामना कर  धान बेचने की व्यवस्था पर किसानों ने खुशी जाहिर किया है।  सभी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदा जा रहा है। कृषक उन्नति योजना की राशि मिलाकर 3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। फिलहाल किसानों को समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। अंतर की राशि का भुगतान एकमुश्त में किया जाएगा।
अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश...दो महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी के बाद आस पास की ले रहे थे टोह
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close