Bilaspur NewsIndia NewsMadhya Pradesh NewsRajasthan News

मीडिया, व्हीआईपी,और आम जनता ने किया स्वागत…अभियान को लिया हाथों हाथ…भीड़ ने सुना सावधानी का मंत्र..लगवाया स्टीकर्स

कप्तान ने कहा...थोड़ी सी सावधानी...समस्या से छुटकारा

बिलासपुर—साइबर अपराध के खिलाफ  जन-जागरूकता अभियान के दौरान लोगों का जमकर हुजुूम देखने को मिला। क्या आम क्या खास..व्हीआईपी और मीडिया की गाड़ियों पर पुलिस टीम समेत स्वयं सेवकों ने करीब साढ़े पांच सौ वाहनों पर साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल का टोल-फ्री नंबर 1930 का स्टीकर चस्पा किया। अभियान के दौरान पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने सभी को संबोधित किया। साथ ही साइबर अपराध से निपटने का मंत्र भी दिया। पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में  शहर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
 पुलिस मैदान मे पुलिस कप्तान की अगुवाई में शहर वासियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने चेतना अभियान का मंत्र दिया। विशाल कार्यक्रम को पुलिस कप्तान ने संबोधित किया। साथ ही साइबर अपराध से बचने का मंत्र बताया। इस दौरान रजनेश सिंह बढ़ते साइबर अपराध को लेकर ना केवल चिंता जताया। बल्कि लोगों को सतर्क रहने का टिप्स भी दिया।
 उन्होने बताया कि चेतना अभियान का मूल उद्देश्य लोगों को साइबर अपराध के खतरों को बताना है। उससे बड़ी बात यह की इन खतरों से बचने का उपाय बताना है। उन्होने बताया कि यदि हम थोड़ा सा सतर्क हो जाएं तो साइबर अपराधी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। दरअसल हम जानकारियों के अभाव में सहज ही अपराध का शिकार हो जाते हैं। और इसका खामियाजा हम और हमारे घर परिवार को भुगतना होता है।
इस अवसर पर पुलिस कप्तान के निर्देश पर पुलिस टीम *साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल टोल-फ्री नंबर 1930* स्टीकर जारी कर अभियान चलाया। लोगों को साइबर अपराध की रिपोर्टिंग के प्रति उत्साहित किया। पुलिस कप्तान के अभियान को क्या आम और क्या खास,,व्हीआईपी से लेकर मीडिया ने बढ़ चढकर साथ दिया। करीब साढ़े पांच सौ से अधिक लोगों ने अपने वाहनों पर दो कदम आगे बढ़ स्टीकर्स लगवाया।
रजनेश सिंह ने कहा कि _“साइबर अपराधों का बढ़ता खतरा हमारे समाज और व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है। जागरूकता और सतर्कता से ही खतरे को कम किया जा सकता है। जनता से आग्रह किया कि किसी भी साइबर अपराध का सामना करने पर तुरंत 1930 पर संपर्क करें।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु आईपीएस सुमित कुमार ने भी साइबर अपराध के विभिन्न रूपों से जनता को रूबरू कराया। उन्होने इस दौरान डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल्स से बचने के लिए जरूरी टिप्स दिय़े। अभियान में शहर के प्रमुख सामाजिक संस्थानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप स अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद सभद्रा, नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नूपुर उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू, प्रशिक्षु आईपीएस सुमित कुमार, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहुजा समेत शहर के सभी थानों के थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने दिया डेडलाइन...इस तारीख तक हर हाल में पूरा करें काम...अभियान में शामिल होंगी चार लाख महिलाएं
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close