Ola S1 Gen 3: Ola S1 स्कूटर नई रेंज हुई लॉन्च

Ola S1 Gen 3: लगातार गिरती बिक्री के परेशान Ola इलेक्ट्रिक ने अपने थर्ड जेनरेशन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की नई रेंज को बाजार में उतारा है।
Ola S1 Gen 3: बेस मॉडल की कीमत 79,999 रुपये से शुरू होती है।मीडिया रिपोर्ट अनुसार इसका फ्लैगशिप मॉडल सिंगल चार्ज में 320 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगा और इसकी टॉप 141kmph है कंपनी का दावा है कि रेंज और परफॉरमेंस के मामले में नए स्कूटर काफी बेहतर साबित होंगे। आइये जानते हैं इनकी कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में।
Ola S1 Gen 3 की कीमत और वेरिएंट (एक्स-शोरूम, रुपये में)
Ola S1X
- 2kWh: 79,999 रुपये
- 3kWh: 89,999 रुपये
- 4kWh: 99,999 रुपये
Ola S1X+
- 4kWh: 1,07,999 रुपये
Ola S1 Pro
- 3kWh:1,14,999 रुपये
- 4kWh: 1,34,999 रुपये
Ola S1 Pro+
- 4kWh:1,54,999 रुपये
- 5.3kWh: 1,69,999 रुपये
मीडिया रिपोर्ट अनुसार कंपनी ने जेन-3 प्लेटफॉर्म के स्कूटर को लॉन्च करने के साथ ही उसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिनकी डिलीवरी फरवरी के बीच से शुरू की जाएगी। कंपनी के पोर्टफोलियो जेन-2 और जेन-3 के प्रोडक्शन शामिल हो गई है।
Ola S1 Gen 3 के फीचर्स
ओला ने जेनरेशन 3 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है वहीं नई रेंज के लिए ब्रेक बाय वायर टेक्नोलॉजी को पेटेंटेड किया है। यह सिस्टम ब्रेक लीवर पर सेंसर का इस्तेमाल करके ब्रेक पैड के घिसाव और मोटर रेसिस्टेंस को बैलेंस करने का काम करता है। इसकी मदद से 15% तक रेंज ज्यादा मिलती है।
सेफ्टी के लिए नई जेनरेशन 3 के सभी स्कूटर्स में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। खास बात ये है कि नई रेंज को बनाने में पिछले मॉडल्स की तुलना में 31 फीसदी लागत में कमी आई है। इतना ही नहीं इनकी पावर में भी करीब 53 फीसदी की वृद्धि हुई है । अब देखना होगा Ola इलेक्ट्रिक की थर्ड जेनरेशन रेंज बिक्री को कितना बूस्ट कर पाएगी…






