प्रेशर कूकर फटने से महिला रसोइया घायल…चेहरे पर पहुंची गंभीर चोट…घायल महिला सिम्स रिफर…उजागर हुई व्यवस्था की लापरवाही

कूकर फटने से महिला के चेहरे पर गंभीर चोट

तखतपुर( टेकचंद कारड़ा)— स्कूल में खाना बनाने के दौरान प्रेशर कूकर फटने से महिला रसोइया गंभीर रूप से घायल हो गयी है। महिला का नाम पितरी बाई है। जानकारी के बाद डायल 112 तत्काल मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद महिला को सिम्स रिफर कर दिया गया है।
     विकासखंड तखतपुर क्षेत्र के लमेर स्थित पूर्व माध्यमिक शाला लमेर में माध्यान्ह भोजन बनाते समय प्रेशर कूकर फटने का मामला सामने आया है। घटना दोपहर की है। महिला रसोइया पितरी बाई पटेल बच्चों के लिए खाना बना रही थी। इसी दौरान लोगों ने प्रेशर कुकर फटने की आवाज को सुना।
मौके पर भी कुछ लोग मौजूद थे। प्रेशर कूकर फटने से महिला रसोइयां गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के दौरान महिला का चेहरे बुरी तरह से घायल हो गया है। लोगों के सहयोग से डायल 112 को तत्काल मौके पर बुलाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को डाक्टर ने तत्काल सिम्स के लिए रवाना कर दिया है।
मामले की जानकारी तत्काल स्कूल स्टाफ ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी कामेश्वर बैरागी को भी दिया। बैरागी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद तत्काल विद्यालय पहुंचा हूं। मामले की जांच करने को कहा है। बहरहाल महिला रसोइया सुरक्षित है।
 जानकारी देते चलें कि इस प्रकार की घटना के बाद स्कूल में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है..जिससे प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मिल सके। अग्निशमन यंत्र का होना बहुर दूर की बात है।
खत्म हुई गिरदावरी की खिच-खिच...बोदरी में 20 हजार खसरों का होगा डिजिटल सर्वे..प्रोजेक्ट का जायजा लेने खेत पहुंचे अवनीश शरण

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles