Nitin naveen bjp president: भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन,आज संभालेंगे कार्यभार, खतरे को देखते हुए मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा

Nitin naveen bjp president।दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इतिहास में आज एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। महज 45 साल की उम्र में पार्टी के शीर्ष पद पर पहुंचने वाले नितिन नबीन आज मंगलवार, 20 जनवरी को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।

Nitin naveen bjp president।वे भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी के साथ ही केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। खुफिया विभाग (IB) की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने उन्हें ‘Z कैटेगरी’ की सुरक्षा प्रदान की है।

Nitin naveen bjp president।नितिन नबीन की सुरक्षा अब अभेद्य होगी। इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट में उनकी जान को संभावित खतरों का जिक्र किए जाने के बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें हाई-प्रोफाइल सुरक्षा घेरे में रखने का निर्देश दिया है।अब नितिन नबीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो के पास होगी।

Z कैटेगरी की सुरक्षा के तहत लगभग 22 सुरक्षाकर्मी चौबीसों घंटे उनके साथ तैनात रहेंगे, जिनमें 4 से 6 अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो शामिल होंगे। उनके काफिले में एस्कॉर्ट गाड़ी, पायलट वाहन और पीएसओ शामिल होंगे। इसके अलावा उनके आवास पर भी 2 से 8 सशस्त्र गार्डों की तैनाती की जाएगी।

सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान नितिन नबीन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनके चयन में पार्टी के भीतर व्यापक सहमति देखी गई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के तमाम दिग्गजों ने नबीन के पक्ष में नामांकन दाखिल किया।

2026 डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 रैली लॉन्च: दमदार इंजन और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ पेश नई एडवेंचर बाइक

देश के 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और संसदीय बोर्ड की ओर से कुल 37 सेट नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जो सभी जांच के बाद वैध पाए गए।भाजपा की स्थापना वर्ष 1980 में ही नबीन का जन्म हुआ था, जिसे पार्टी में एक बड़े पीढ़ीगत बदलाव (Generational Shift) के तौर पर देखा जा रहा है।

BJP New Chief Nitin Nabin: भाजपा के नए युवा नायक बने नितिन नबीन, 45 की उम्र में संभाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की कमान

पदभार ग्रहण करने से पहले नितिन नबीन आज सुबह राजधानी के प्रमुख धार्मिक स्थलों—झंडेवालान मंदिर, वाल्मीकि मंदिर, हनुमान मंदिर और बंगला साहिब गुरुद्वारा—में मत्था टेकने पहुंचे। सुबह 11:30 बजे भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में वे प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में विधिवत पदभार संभालेंगे।

नबीन के सामने अब पश्चिम बंगाल, असम और दक्षिणी राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी का आधार मजबूत करने की बड़ी चुनौती होगी।

BJP New Chief Nitin Nabin।दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठनात्मक ढांचे में एक युगांतकारी परिवर्तन करते हुए नितिन नबीन को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है।

BJP New Chief Nitin Nabin।सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मात्र 45 वर्ष की आयु में इस पद पर पहुंचने वाले नबीन भाजपा के इतिहास के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए हैं।

मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

स्वास्थ्य शिक्षा में बड़ा कदम: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज

नितिन नबीन फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्टी ने एक युवा चेहरे पर भरोसा जताया है।

सोमवार को दोपहर 2 से 4 बजे के बीच हुई नामांकन प्रक्रिया में नबीन के पक्ष में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनके पहले प्रस्तावक बने, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि नबीन को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का पूर्ण विश्वास प्राप्त है। उनके समर्थन में जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गजों ने भी हस्ताक्षर किए।

BJP New Chief Nitin Nabin।नितिन नबीन के अध्यक्ष बनते ही उनके सामने चुनौतियों की एक लंबी सूची तैयार है। उनके कार्यकाल के पहले ही साल में पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में भाजपा के लिए राह आसान नहीं रही है। असम को छोड़कर इन राज्यों में भाजपा अब तक अपने दम पर सत्ता में नहीं आ सकी है।बंगाल में ममता बनर्जी की मजबूत घेराबंदी को तोड़ना नबीन के लिए सबसे बड़ी परीक्षा होगी।

शाह और जेपी नड्डा ने जिस ऊँचाई पर संगठन को पहुँचाया है, उसे न केवल कायम रखना बल्कि ‘पंचायत से संसद तक’ भाजपा की उपस्थिति को और अधिक प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

नितिन नबीन का राजनीति से रिश्ता उनके जन्म (1980) के समय से ही है, जो भाजपा का भी स्थापना वर्ष है। वे बिहार के दिग्गज नेता स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। 2006 में पिता के निधन के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और पटना की बांकीपुर सीट (पूर्व में पटना पश्चिम) से लगातार पांच बार विधायक चुने गए।

गिरफ्तारी वारंट पर स्टे की मांग: ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने दी हाईकोर्ट में चुनौती

बिहार की एनडीए सरकार में वे सड़क निर्माण, शहरी विकास और कानून एवं न्याय जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रह चुके हैं।उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में युवाओं के बीच गहरी पैठ बनाई और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में पार्टी के प्रभारी के रूप में अपनी सांगठनिक क्षमता का लोहा मनवाया।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles